27 APRSATURDAY2024 2:37:08 AM
Nari

दुनिया में सबसे सुकूनदायक  हैं ये 8 शौचालय

  • Updated: 27 Feb, 2017 12:35 PM
दुनिया में सबसे सुकूनदायक  हैं ये 8 शौचालय

ट्रैवलिंगः कहीं घूमने जा रहे हैं तो सबसे ज्यादा परेशानी बाथरूम की होती है। ऐसी सोच हमेशा ही दिमाग मेें बनी रहती है कि न जाने वहां पर शौचालय कैसा होगा। साफ भी होगा या नहीं लेकिन आज हम शौचायल की सफाई की बात नहीं कर रहे बल्कि दुनिया के कुछ अनोेखे शौचालयों के बारे में बात कर रहे हैं जो बेहद सुकूनदायक हैं। जिनको देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे कि आखिर प्रकृति की गोद में इस तरह के शौचालय कैसे हो सकते हैं।

1. Eco-toilet, British Columbia, कनाडा
कनाडा में जगंल की हरियाली के बीच सुनसान जगह पर टॉयलेट बना है। इसको देखकर हैरानी होती है कि आखिर इतने घने जंगल में यह टॉयलेट सीट क्यों बनाई गई। लेकिन यह देखने में खूबसूरत भी लगती है। 

2. Mt Shuksan, Washington, USA
बर्फ से ढके ग्लेशियर पर खुले में बना यह टॉयलेट सीट बेस कैंप में रहने वाले लोगों के लिए बनाया गया था। आपने इस तरह का शौचालय कभी नहीं देखा होगा। 

3. Toilet island, near Placencia, बेलीज़
यहा पर कुदरती नजारों के बीत बना यह शौचालय देखने में बहुत खूबसूरत लगता है। इस तरह की जगह पर शौचालय का इस्तेमाल करना अनोखा अनुभव है। 

4. Desert toilet, the Siloli, बोलीविया
यहां पर बंद कमरे में नहीं बल्कि खुले रेगिस्तान में शौचालय बना हुआ है। खुली हवा के बीच इस शौचालय का इस्तेमाल करने के बारे में सोचकर हैरानी होती है। 

5. Barafu Camp, तंजानिया
पहाड़ी के एकदम किनारे पर बना यह टॉयलेट देखने में बहुत अनोखा है। इसको देखकर हर कोई यह सोचता है कि आखिर शौचालय के लिए यही जगह क्यों चुनी गई। 

6. His ‘n’ hers, Jericoacoara Beach, ब्राज़ील
बीच पर बना यह शौचालय सुनसान इलाके में बना है। इसको इस्तेमाल करने के लिए लोगों बहुत उत्साहित रहते हैं। 

7. Jonsknuten, Kongsberg, नॉर्वे
दक्षिण नॉर्वे में 2966 फीट की ऊंचाई पर बना यह शौचालय दुनिया का सबसे अनोखा शौचालय है। 

8. Fjallabak Nature Reserve, आइसलैंड 
आइसलैंड में कुदरत की गोद में बना यह टॉयलेट अजीब होने के साथ-साथ खूबसूरत भी है। 

Related News