26 APRFRIDAY2024 11:04:02 PM
Nari

पत्ता गोभी के शौकीन हैं तो खाने से पहले बरतें सावधानी

  • Updated: 09 Mar, 2017 05:13 PM
पत्ता गोभी के शौकीन हैं तो खाने से पहले बरतें सावधानी

सेहतः पत्तागोभी, इसकी सब्जी तो आए दिन घर में बनती रहती हैं। कोई इसे कच्चा सलाद के रूप में खाना पसंद करता है तो कोई इसकी सब्जी बनाकर खाना पसंद करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं पत्तागोभी के अंदर टेपवर्म नाम का कीड़ा मौजूद होता है। जी हां, बिल्कुल यह कीड़ा पत्तागोभी के काफी अंदर पत्तों में छिपा होता है जो आमतौर पर नजर नहीं आता और लोग इसे ऐसे ही धोकर इसकी सब्जी बना लेते हैं। फिर बाद में यह कीड़ा पेट के अंदर चला जाता है। फिर आंतों में चिपक कर वहां अंडे देता है जो शरीर के लिए किसी खतरे से खतरे से खाली नहीं होते। सिर्फ पत्तागोभी ही नहीं इसके अलावा भी ऐसी बहुत-सी चीजें और हैं जिनमें टेपवर्म नाम का कीड़ा मौजूद होता है। जैसे-  ब्रोकली, पोर्क मीट आदि। 

 

1. खून की कमी

ये कीड़े आंतों में चिपक कर खून चूसते हैं जिससे कि शरीर में खून की कमी होने लगती हैं। 

2. लीवर किडनी

लीवर और किडनी के लिए भी यह काफी खतरनाक साबित होते हैं। ये कीड़े वहां पहुंच कर सूजन और घाव का कारण बनते हैं।

3. मिर्गी

इसके अलावा ये कीड़े ब्रेन में पहुंच कर मिर्गी और अन्य बीमारियों का कारण बनते हैं।


टेपवर्म कीड़े से बचने के लिए क्या करें


- पत्तागोभी की सब्जी को बनाने से पहले इसे गर्म पानी से एक बार जरूर धो लें। धोने बाद काटकर इसे दोबारा गर्म पानी से अच्छी तरह धो लें।

- पत्तागोभी को कभी कच्चा और अधपका ना खाएं। जब सब्जी अच्छे से पक जाए तभी इसे खाएं।

Related News