26 APRFRIDAY2024 8:49:43 PM
Nari

ब्रश करने पर मसूढ़ों से निकलता है खून तो अाजमाएं ये नुस्खे

  • Updated: 28 Sep, 2017 09:38 AM
ब्रश करने पर मसूढ़ों से निकलता है खून तो अाजमाएं ये नुस्खे

कई बार ब्रश करते या कुछ खाते समय मसूढ़ों में से खून आने लगता है और इनमें सूजन भी हो जाती है जिसे पायरिया भी कहते हैं। इस समस्या को लोग मामूली मानकर अनदेखा कर देते हैं लेकिन जब हर बार कोई सख्त चीज खाने पर मसूढ़ों मेें से खून निकले तो इससे आगे चलकर दांतों की कोई गंभीर समस्या भी हो सकती है। ऐसे में इसका तुरंत इलाज करवाना जरूरी हो जाता है। इसके अलावा कुछ घरेलू उपाय करके भी मसूढ़ों में से आने वाले खून को रोका जा सकता है। आइए जानिए इसके लिए क्या किया जाए।

1. सेंधा नमक
पायरिया की समस्या होने पर सेंधा नमक में सरसों का तेल मिलाकर पतला लेप बना लें। अब उंगली की मदद से इस लेप को मसूढ़ों पर लगाएं और हल्की मसाज करें। रोजाना दिन में 2 बार इस लेप से मालिश करने से कुछ ही दिनों में मसूढ़ों की सूजन और खून आना बंद हो जाएगा।
PunjabKesari
2. हल्दी
इसके लिए हल्दी में सरसों का तेल मिलाकर पेस्ट बनाएं। रात को सोने से पहले इससे मसूढ़ों की मालिश करें। कुछ दिनों तक लगातार इसका इस्तेमाल करने से खून आना बंद हो जाएगा और मसूढ़ों में होने वाली दर्द भी दूर होगी।
PunjabKesari
3. कपूर
कपूर को पीसकर उसमें अरंडी का तेल मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इसे मसूढ़ों पर कुछ देर के लिए लगा कर रखें जिससे खून आना बंद हो जाएगा।
4. संतरे के छिलके
इसके लिए संतरे के छिलकों को पीसकर उसका पाउडर बना लें। इस पाउडर को मंजन की तरह इस्तेमाल करें। सुबह-शाम इसका इस्तेमाल करने से पायरिया की समस्या से राहत मिलेगी।
PunjabKesari
5. शहद
मसूढ़ों में से खून आने पर शहद का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आधा चम्मच शहद में 2 बूंदे नींबू का रस मिलाएं और इससे मसूढ़ों पर लगाकर रखने से फायदा होगा।

 

Related News