27 APRSATURDAY2024 3:23:16 AM
Nari

... तो इसलिए आपकी गर्लफैंड नहीं करना चाहती आपसे शादी

  • Updated: 11 Apr, 2018 02:11 PM
... तो इसलिए आपकी गर्लफैंड नहीं करना चाहती आपसे शादी

लड़कियां किसी लड़के के साथ रिलेशनशिप में तो पड़ जाती हैं। मगर जब बात ब्वॉयफ्रैंड  से शादी करने की आती है तो वह परेशान होने लगती हैं। इसके पीछे का कारण है कि आज के समय में लड़कियां अपने अपने फ्यूचर को लेकर काफी पोजेसिव हो गयी हैं। वह एेसे लड़के के साथ जिंदगी व्यतीत करना चाहती हैं जो उनको हमेशा खुश रखें। इसके अलावा भी बहुत से कारण है जिसकी वजह से लड़की अपने ब्वॉयफ्रैंड से शादी करने से कतराती हैं। आज हम आपको यही बताने जा रहे हैं कि आखिर क्‍यों लड़कियां अपने ब्वॉयफ्रैंड से शादी नहीं करती।


1. पैसों की दिक्‍कत
जब लड़की किसी लड़के के प्यार में होती है तो उसको उसमें कोई कमी नहीं दिखाई देती। पर जैसी ही बात शादी की आती है तो वह एेसे लड़के के साथ रहना चाहती हैं जो अमीर हो। उसकी हर इच्छा को पूरा कर सके। अगर लड़का गरीब होतो लड़की को अहसास होने लगता है कि उसको कई तरह के कॉम्‍प्रोमाइज करने पड़े गए। यही सोच कर वह अपने ब्वॉयफ्रैंड को छोड़ने की बातें सोचने लगती हैं।
  

 

2. माता-पिता का डर
हर लड़की को यह डर होता है कि उसने जो लड़का खुद के लिए पसंद किया है क्या वह उसके माता-पिता को पसंद आएगा। बस यही डर उसको सताने लगता है। इसके अलावा जिस लड़के से वह प्यार करती हैं। अगर वह आपके स्‍टेटस या कास्‍ट का ना हो तो मां बाप की पसंद और मर्जी की चिंता भी लड़कियों को यह भी चिंता होने  लगती है। वह सोचने लगती है कि लड़का ढूंढने में उन्होने जल्दी कर दी। उनके पैरेंट्स उनके लिए इससे अच्‍छा लड़का ढूंढ कर लाते।

 

3. खुश रखेगा
शादी से पहले लड़का लड़की हर बात मानता है। उसको हमेशा खुश रखता है। ऐसे में लड़की के मन में यह भी ख्याल आता है कि क्या वह उसको शादी के बाद खुश रख पाएगा कि नहीं। बस इसी कारण से लड़कियां अपने ब्वोयफ्रैंड से शादी करने से डरती हैं। 

 

4. अच्छा पति
ब्वॉयफ्रैंड से शादी करने को लेकर लड़की के मन में यही बात आती है कि उनका पार्टनर तो सही था, लेकिन क्या अच्छा पति बन पाएगा। बस यही कारण है कि लड़कियां अपने ब्वॉयफ्रैंड से शादी करने से डरती हैं।



 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News