26 APRFRIDAY2024 11:38:00 AM
Nari

पहले पीरियड के लिए बेटी को ऐसे करें तैयार

  • Updated: 10 May, 2017 06:21 PM
पहले पीरियड के लिए बेटी को ऐसे करें तैयार

पंजाब केसरी(पेरेंटिग)- उम्र के साथ-साथ शरीर में भी हार्मोंस के बदलाव आने शुरू हो जाते हैं। लड़कियों के शरीर में आमतौर पर यह बदलाव 11 साल की उम्र के बाद आने शुरू होते हैं। जब लड़कियों को पहले पीरियड्स होते हैं तो वह बहुत तनाव से गुजरती हैं। उनके मन में इसको लेकर तरह-तरह के सवाल आते हैं। कई बार गलत जानकारी के कारण वह मानसिक रूप से भी परेशान हो जाती हैं। जिन लड़कियों को इस बारे में जानकारी नहीं होती वह या तो बहुत डर जाती हैं या फिर शर्म महसूस करती है और किसी से इस बारे में बात भी नहीं करती। ऐसे में मां का फर्ज बनता है कि अपनी बेटी को सहेली की तरह संभाले। उसे इस बारे मेें आधी-अधूरी नहीं बल्कि पूरी जानकारी दें। जब मां को लगे कि बेटी अब बड़ी हो रही है और उसके शरीर में बदलाव आ रहे हैं तो वह इसके बारे में पहले से ही उससे बात करनी शुरू कर दें। जिससे वह आने वाले टाइम में खुद को आसानी से संभाल पाएगी। 


पीरियड्स के बारे में बेटी से ऐसे करें बात

1. दोस्त बनें
इस उम्र की बेटी के साथ दोस्ती का रिश्ता रखना बेहतर होता है। इसी तरीके से आप पता लगा सकते हैं कि आखिर आपकी बेटी को इस बारे में जानकारी है भी या नहीं। 
 

2. गलतफहमियों से बाहर निकालें
बच्ची को अगर मासिक धर्म के बारे में गलत जानकारी है तो उसे सही जानकारी दें। उसे बताएं कि अपने अनुभव बताएं। 
 

3. सही सीख दें
बेटी को इस बारे में बताएं कि खुद को ऐसे हालात में किस तरह से ठीक रखा जा सकता है।
 

4. पहले से ही करनी शुरू करें बात
उसके साथ पहले से ही बात करनी शुरू कर दें। जिससे अचानक आए बदलाव से न घबराए। 
 

5. हर बात का दें जवाब
इस विषय को लेकर बेटी के मन में अगर कोई सवाल है तो उसे गुस्सा होने की बजाए जवाब दें। 
 

Related News