26 APRFRIDAY2024 1:15:24 PM
Nari

दुनिया के खूबसूरत देश, जहां घूमना है सबसे सस्ता

  • Updated: 07 Mar, 2017 01:24 PM
दुनिया के खूबसूरत देश, जहां घूमना है सबसे सस्ता

ट्रैवलिंगः दुनियाभर में घूमने-फिरने के लिए कई जगहें हैं। लोग एेसी जगह जाना पसंद करते हैं जो खूबसूरत और बजट में भी हो। आज हम आपको एेसे ही खूबसूरत देशों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां घूमना बहुत सस्ता है। आप छुट्टियों में यहां घूम सकते हैं। तो आइए जाने इन देशों के बारे में।

1. थाइलैंड 
थाइलैंड बेहद खूबसूरत जगह हैं। दुनियाभर के लोग यहां घूमने के लिए आते हैं। यह जगह खूबसूरत होने के साथ बहुत सस्ती भी है। आप यहां आकर कम पैसों में भी छुट्टियों का मजा ले सकते हैं। 

2. मलेशिया
गर्मी से राहत पाने के लिए यह जगह बैस्ट है। यहां जेटिंग हिल, बाटू केव्स, पेट्रोनॉस ट्विन टॉवर, पेनोग, मलक्का जैसे कई जगहें देखने लायक है। यहां खाना-पीना और रहना बहुत सस्ता है। 

3. चीन
चीन में शंघाई बंड्स, चीन की दीवार, फोरबिडन सिटी और टेराकोटा आर्मी यहां के मशहूर पर्यटन स्थल हैं। यहां जाकर आप छुट्टियों को एन्जॉय कर सकते हैं। 

4. नेपाल
नेपाल प्राकृतिक सुंदरता के लिए काफी फेमस है। नेपाल को देवताओं का घर कहा जाता है। बहुत कम पैसों में भी आप यहां की सैर कर सकते है। 

5. वियतमान
वियतमान छोटा और खूबसूरत देश है। यहां पर खाना-पीना और रहना काफी सस्ता है। यहां पर कम पैसों में शॉपिंग का भी मजा ले सकते है। 
 

Related News