26 APRFRIDAY2024 12:52:07 PM
Nari

यह शख्स अनोखे तरीके से देता हैं बालों को स्टाइलिश लुक!(Pix)

  • Updated: 07 Nov, 2016 06:00 PM
यह शख्स अनोखे तरीके से देता हैं बालों को स्टाइलिश लुक!(Pix)

हम सभी ने नाई को बाल काटने के लिए कैंची और कंघी का इस्तेमाल करते देखा है लेकिन एक एेसा नाई भी है जो बालों को काटने के लिए मोमबत्ती का इस्तेमाल करता है। जी हां, यह नाई मोमबत्ती से बालों को स्टाइलिश लुक देता है। हम बात कर रहे हैं कर्नाटक के रहने वाले दशरथ गुलबर्ग की। यह व्यक्ति कर्नाटक में राज मेन्स सैलून चलाता है। यह बालों को काटने के लिए जलती मोमबत्ती का इस्तेमाल करता है। 


यह पिछले कई सालों से बाल काटने का काम कर रहा है। यह शख्स पहले बालों को मोमबत्ती की लौ से जलाता है। बाद में उसे स्टाइलिश लुक देता है। एक दिन इनकी दुकान पर बिजली नहीं थी एेसे में दशरथ ने लाइट के लिए मोमबत्ती का इस्तेमाल किया। उन्होंने ग्राहक की सहमति से उसके बालों को मोमबत्ती की लौ से जलाने का फैसला लिया। उसी दिन से उन्होंने इस तरीके से बालों को स्टाइलिश बनाना शुरू कर दिया। वहीं उनके कस्टमर्स का कहना हैं कि उनका यह तरीका उनके बालों को ज्यादा स्टाइलिश बनाता है।  

Related News