26 APRFRIDAY2024 8:42:35 PM
Nari

इन चीजों में खाना बनाने से सेहत को हो सकता है नुकसान

  • Updated: 20 Jul, 2017 04:35 PM
इन चीजों में खाना बनाने से सेहत को हो सकता है नुकसान

किचन की साफ-सफाई रखना बहुत जरूरी है। लेकिन गंदगी से ही बीमारी फैलने के डर नहीं होती बल्कि डैकोरेटिव दिखने वाले बर्तन भी सेहत पर बुरा असर डालते है। किचन में इस्तेमाल होने वाले नॉन स्टिक बर्तन, पैन, केतली से लेकर कॉफी मग तक आपको बीमार कर सकते है। इसलिए खाना पकाते और खाते समय सही बर्तनों का चुनाव करना बहुत जरुरी है।

1. नॉन स्टिक बर्तन
नॉन स्टिक बर्तनों में खाना पकाना बहुत आसान होता है लेकिन इसमें टेफ्लान नामक केमिकल होता है जो सेहत के लिए बहुत हानिकारक होता है। खाना बनाते समय इससे निकलने वाली गैस दमा के मरीजों के लिए खतरनाक हो सकती है। इसलिए इसे धीमी आंच पर रखकर खाना पकाएं।

2. प्लास्टिक के बर्तन
माइक्रोवेव में खाना गर्म करने से प्लास्टिक के केमिकल्स खाने में ट्रांसफर हो जाते है। जिससे कैंसर जैसी बीमारी होने का खतरा रहता है। इसलिए प्लास्टिक के बर्तनों का कम से कम प्रयोग करें।

3. एल्युमिनियम के बर्तन
एल्युमिनियम के बर्तन हल्के, मजबूत, गुड हीट कंडक्टर होते हैं। इसमें ज्यादा देर तक खाना पकाने से ऐसे तत्व निकलते है जिससे टीबी, किडनी फेल, अल्ज़ाइमर और दिमागी बीमारिया होने का खतरा रहता है।

4. तांबे के बर्तन
तांबे के बर्तन में खाना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। इनके उपर मेटल की लेयर चढ़ी होती है लेकिन कुछ समय बाद जब ये लेयर निकल जाती है तो कॉपर के अंश खाने के साथ शरीर में शामिल हो जाते है। इसके कारण डायरिया और उल्टी जैसी समस्या हो सकती हैं। इसलिए ज्यादा पुराने बर्तनों का इस्तेमाल न करें।

5.  ग्लास कुकवेयर
कांच के बर्तनों का इस्तेमाल करने से भी सेहत को नुकसान हो सकता है। पुराने कांच के बर्तनों से लीड टॉक्सिन की समस्यां होने लगती है। जिससे पेट से जुड़ी कई तरह प्रॉब्लम हो सकती है।

Related News