27 APRSATURDAY2024 12:05:25 AM
Nari

इस पैक से करें अपना फेशियल, चेहरा जाएगा निखर!

  • Updated: 29 Oct, 2016 11:45 AM
इस पैक से करें अपना फेशियल, चेहरा जाएगा निखर!

जब कोई त्योहार या फंक्शन होता है तो महिलाएं पार्लर में जाकर थ्रेडिंग से फेशियल तक करवाती है लेकिन इन सब चीजों में काफी टाइम वेस्ट हो जाता है और साथ ही कई सारे पैसे खर्च होते है। अगर आप चाहे तो पार्लर जाए बिना अपने घर में ही अपना फेशियल आसान तरीके से कर सकते है और अपना समय और खर्च बचा सकती है। आज हम आपको घर बैठे फेशियल करने के बारे में बताएंगे, जिससे आपकी त्वचा निखर जाएंगी और समय भी कम लगेगा। 

 


  स्किन की सफाई

फेशियल अपना काम साफ-सुथरी स्किन पर ही करता है। आप क्लेजिंग मिल्क,बेबी ऑयल से अपने चेहरे की गंदगी को दूर कर सकते है। इसके बाद चेहरे को धोकर फेश वॉश का लगाएं।  

 

  स्क्रब करें 

होम मेड फेस स्क्रब करें। अगर आपकी नाक पर बहुत सारे ब्लैकहेड्स हैं, तो स्क्रब से पहले गर्म पानी में एक रूमाल भिगोकर थोड़ी देर के लिए इसे अपने चेहरे पर फैलाकर रखें। इस तरह स्क्रब ज्यादा अच्छी तरह काम करेगा। 

 

  टोनर

स्टीम और स्क्रब के बाद खुले हुए पोर्स को बंद करने की जरूरत होती है। इसलिए एक अच्छे टोनर को लेकर अपने चेहरे पर लगाएं।  आप चाहें तो गुलाब जल या ग्रीन टी का स्प्रे भी ले सकती हैं। 

 

  मास्क

अब आप कोई ऐसा पैक इस्तेमाल करें जो आपकी स्किन को सूट करता हो और इस पैक को 15 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखें। 

 

  मसाज

मसाज के साथ ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। इसके लिए आप ऑलिव या बादाम तेल जैसा कोई हल्का स्किन ऑयल से 5 मिनट तक चेहरे की मसाज़ करें। 
 

Related News