26 APRFRIDAY2024 10:50:56 PM
Nari

उम्र के हिसाब से जानें कितनी होनी चाहिए आपकी हाइट

  • Updated: 10 Apr, 2018 05:46 PM
उम्र के हिसाब से जानें कितनी होनी चाहिए आपकी हाइट

जिस तरह हेल्दी रहने आपको अपना सही वजन पता होना चाहिए, उसी तरह आपको अपनी उम्र के हिसाब से हाइट का भी पता होना चाहिए। आज के बदलते लाइफस्टाइल में बच्चों की हाइट उम्र के हिसाब से काफी छोटी रह जाती है, जिस वजह से बच्चों को कई मुश्किलों और लोगों की बातों का सामना भी करना पड़ता है। बच्चे की हाइट का उम्र के हिसाब से न बढ़ पाने का कारण उनका गलत डाइट प्लान है। बच्चे अक्सर अपनी डाइट पर ध्यान देना बंद कर देते है, जिससे उनका शारीरिक विकास बीच में ही रूक जाता है। आज हम आपको ऐसी के बारे में बताएंगे कि उम्र के हिसाब से लड़के और लड़की की हाइट कितनी होना चाहिए। 


न्यूबोर्न बेबी
अगर आपका शिशु छोटा है तो उसकी हाइट का खास ध्यान रखें। लड़के की हाइट 1 फुट 6 इंच और लड़की की 1 फुट 5 इंच होनी चाहिए। 

 

3 से 5 महीने का बच्चा
लड़के की हाइट 2 फुट और लड़की की 1 फुट 9 इंच होनी चाहिए।

 

6 से 8 महीने का बच्चा
लड़का 2 फुट 2 इंच और लड़की 2 फुट 1 इंच होना जरूरी है।  

 

9 से 11 महीने का बच्चा
इस उम्र में लड़के की हाइट 2 फुट 4 इंच और लड़की 2 फुट 3 फुट की होनी चाहिए। 

 

1 साल का बच्चा 
लड़का 2 फुट 5 इंच और लड़की की हाइट 2 फुट 4 इंच होनी चाहिए। 

 

2 साल का बच्चा 
लड़के की हाइट 2 फुट 8 इंच होना चाहिए और लड़की 2 फुट 7 इंच। 

 

3 साल का बच्चा 
लड़का 3 फुट 1 इंच और लड़की की हाइट 3 फुट होना चाहिए। 

 

4 साल का बच्चा
अगर बच्चा 4 साल का है तो लड़के की हाइट 3 फुट 4 इंच और लड़की की हाइट 3 फुट 3 इंच होनी चाहिए। 

 

5 साल का बच्चा
अगर बच्चा इस उम्र में जाता है तो उसकी हाइट को ज्यादा ध्यान रखें। इस उम्र के लड़के की हाइट 3 फुट 6 इंच और लड़की 3 फुट 5 इंच की होनी चाहिए। 

 

6 साल का बच्चा 
इस उम्र में आकर लड़के की हाइट 3 फुट 8 इंच और लड़की 3 फुट 7 इंच होनी चाहिए। 

 

7 साल का बच्चा
लड़के की उम्र 4 फुट और लड़की की हाइट 3 फुट 9 इंच होनी चाहिए। 

 

8 साल का बच्चा 
इस उम्र में लड़का 4 फुट 2 इंच का होना चाहिए, वहीं लड़की की हाइट 4 फुट 1 इंच होनी चाहिए। 

 

9 साल की उम्र 
इस उम्र में लड़के की हाइट 4 फुट 4 इंच और लड़की की 4 फुट 3 इंच होनी चाहिए। 

 

10 साल की उम्र 
इस उम्र में बच्चे की हाइट तेजी से बढ़ती है, इसलिए ध्यान रखें कि अगर लड़का है तो उसकी हाइट 4 फुट 5 इंच और लड़की की हाइट 4 फुट 4 फुट होनी चाहिए। 

 

11 साल की उम्र में बच्चा
11 साल की उम्र में बच्चे की शारीरिक विकास होना बहुत जरूरी है। इस उम्र में लड़के की हाइट 4 फुट 6 इंच और लड़की 4 फुट 5 इंच होनी चाहिए। 

 

12 साल की उम्र में हाइट 
लड़के की हाइट 4 फुट 9 इंच और लड़की 4 फुट 8 इंच होनी चाहिए। 
 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News