शारीरिक विकास और स्वस्थ रहने के लिए विटामिन और खनिज पदार्थ बहुत महत्वपूर्ण हैं। इनकी कमी से शरीर को बहुत-सी समस्याओं का सामना करना पडता है। विटामिन ई भी हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है, बीमारियों से बचने के लिए विटामिन ई बहुत जरूरी है। इसकी कमी होने पर बालों, आंखों, त्वचा संबंधित बहुत-सी समस्याएं होने लगती हैं। विटामिन ई की कमी होने पर शरीर हमें कुछ संकेत देने लगता है अगर समय रहते इन इशारों को न समझा जाएं तो बहुत-सी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आज आपको विटामिन ई की कमी के कारण, उसके लक्षणों और इसकी कमी को पूरा करने वाले आहारों के बारे में बताएंगे।
कैसे होती है विटामिन ई की कमी
कम वसा वाला खाना खाने से शरीर में कई बार विटामिन की कमी होने लगती है। इसके अलावा जिन लोगों को आंतों की बीमारी यानि क्रोहन और पित्ते की समस्या(गॉलब्लेडर डिसऑर्डर) होती है उन में विटामिन ई की कमी होती है।
विटामिन ई के लक्षण
1. मांसपेशियां कमजोर होना
इसकी कमी होने से मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं। विटामिन ई और सेलेनियम की कम होने से मायोपैथी की समस्या बढ़ सकती है। मायोपैथा में मांसपेशियां सूखने लगती हैं, फैल जाती हैं या फिर इनमें टेढ़ा पन आ जाता है। जिसे शरीर के अंग टेढ़े होने शुरू हो जाते हैं। इससे चलने-फिरने परेशाना आती है। यह बीमारी बूढ़े या बच्चों को होने का ज्यादा खतरा रहता है। इसके अलावा और भी बहुत सी परेशानियां हो सकती हैं।
2. आंखों की रोशनी कम होना
विटामिन ई की कमी से आंखों का रेटिना और डिजेनरेशन पतला हो जाता है, जिससे आंखों की अंदरूनी परत प्रभावित होती है। कई बार आंखों को धुंधला दिखने लगाता है और रात के समय कुछ ठीक से दिखाई नहीं देता।
3. खून की कमी
कई बार शरीर में खून की कमी भी होने लगती है। आजकल ब्लड सैल कम होना आम है यह भी इसकी कमी से ही होते हैं। जिससे शरीर में ऑक्सीजन सही से नहीं पंहुच पाती और व्यक्ति को कमोजरी होने लगती है।
4. बालों का झड़ना
आजकल छोटी उम्र में ही कुछ लोगों के बाल झड़ने लगते हैं, जिससे गंजेपन की समस्या से गुजरना पड़ता है। तेजी से और लगातार बाल झड़ने का कारण विटामिन ई की कमी भी हो सकती है।
5. रुखी और बेजान त्वचा
अकसर सर्दियों के मौसम में स्किन संबंधित बीमारियां होना आम बात है लेकिन कुछ लोगों की त्वचा हमेशा ही रूखी और बेजान रहती है जिसका कारण शरीर में विटामिन ई की कमी होता है।
6. कैंसर
विटामिन ई से कई बार कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी होने का भी डर रहता है। शरीर में विटामिन ई को पूरा करके शरीर में होने वाली समस्याओं से बचा जा सकता है।
7. इस तरह पूरी करें विटामिन ई की कमी
शाकाहारी लोग विटामिन ई की कमी को पूरा करने के लिए साग, पत्तेदार सब्जियां, मेवे, शकरगंद, शलजम, आम, ब्रोकली, गेंहू, सरसों के बीज, बीन्स, एवोकाड़ो आदि को अपनी डाइट में शामिल करें।