26 APRFRIDAY2024 1:03:45 PM
Nari

फैशन में आई ये स्टेटमेंट रिंग्स,आप भी करें ट्राई

  • Updated: 17 Jan, 2017 12:24 PM
फैशन में आई ये स्टेटमेंट रिंग्स,आप भी करें ट्राई

फैशन: कपड़ों की तरह एक्सैसरीज का फैशन भी बदलता ही रहता है। लड़कियां हैवी की बजाए फंकी और स्ट्रीट स्टाइल एक्सेसरीज को ज्यादा पसंद कर रही हैं क्योंकि यह कैरी करने में काफी कंफर्टेबल होती हैं। भले ही आप आऊटफिट्स के साथ एक्सैसरीज वियर करें या ना करें लेकिन इनके बिना आपकी महंगी ड्रैस भी ग्रैस नहीं करती। यह आपकी आऊटफिट को प्रफैक्ट लुक देती है क्योंकि यह आऊटफिट के साथ अहम रोल निभाती हैं। एक्सेसरीज का मतलब, सिर्फ गले के नैकलेस या कानों के झुमके व एयररिंग से नहीं बल्कि आजकल हाथ, पैर और कमर की एक्सेसरीज भी खूब ट्रैंड में चल रही हैं। फंकी-चंकी एक्सेसरीज में चोकर, ब्रेसलेट, बीडेड नेकलेस, लेयर्ड चेन और रिंग काफी कुछ शामिल है। रिंग भी आपके हाथों को अलग सी लुक देती हैं। इन दिनों फंकी लुक में शाइनी, बड़ी व बोल्ड क्लासी रिंग्स का क्रैज देखने को मिल रहा है। वैस्टर्न हो या ट्रैडीशनल, पार्टी टाइम हो या सिंपल आऊटिंग, स्टेटमेंट रिंग को आप अपनी आऊटफिट्स के साथ मैच करके पहन सकते हैं।
 

मल्टीपल स्टैटमेंट रिंग्स
मल्टीपल यानी की बहुत सारी। आजकल हाथों की सारी उंगलियों में मल्टीपल रिंग्स पहनना काफी पसंद किया जा रहा है। इसमें आप स्टोन और बिना स्टोन दोनों तरह की रिंग्स सिलैक्ट कर सकते हैं या फिर दोनों को मिक्स भी कर सकते हैं। अगर आप बोल्ड लुक चाहती हैं तो हाथों की 4 उंगलियों में बड़ी रिंग्स का चुनाव करें। स्टोन कलर की च्वाइंस आप अपनी आऊटफिट्स से मैच कर सकती हैं। अगर आप सिंगल रिंग ही पहनना चाहती हैं तो इंडैक्स फिंगर में स्टोन वाली या बड़ी बोल्ड रिंग काफी शानदार लगती है। वैसे इसे आप सैंटर फिंगर में भी ट्राई करेंगे तो अच्छी लगेगी।

विंटेज फैशन रिंग्स
विंटेज फैशन रिंग्स का खूब ट्रैंड चल रहा है। मैटल में विंटेज वर्क के साथ चंकी जेम स्टोन रिंग आपको रॉयल सी लुक देते हैं। इन दिनों मेटल वर्क वाली और पिच विंटेज रिंग खूब चल रही हैं। अगर आप स्टोन नहीं चाहते तो सिंपल मैटल स्टाइल रिंग्स भी पसंद कर सकते हैं। बड़े आकार की रिंग का फैशन इन दिनों खूब देखने को मिल रहा है।

लेयर्ड रिंग्स
लेयर्ड नैकलेस और चेन की तरह रिंग्स भी काफी अट्रैक्टिव लगती हैं। लेयर्ड रिंग्स में एक नहीं बल्कि छोटी-बड़ी व स्लीक रिंग्स का पूरा सेट होता है, जिसे आप अपनी सारी उंगलियों में अपने हिसाब से सेट कर सकते हैं।

 

                                                                                                                                                                            - वंदना डालिया

Related News