27 APRSATURDAY2024 4:04:08 AM
Nari

सिगरेट की लत से कैसे पाएं छुटकारा

  • Updated: 07 Jun, 2017 04:39 PM
सिगरेट की लत से कैसे पाएं छुटकारा

पंजाब केसरी (सेहत) : सिगरेट पीने की लत बहुत बुरी होती है। यह सेहत के लिए भी हानिकारक है। इससे कई सारी बीमारियों का खतरा बना रहता है जैसे दिल की बीमारियां, फेफड़ों की बीमारियां, अस्थमा, कैंसर आदि। सिगरेट के पैकेट पर भी ना पीने की सलाह दी होती है फिर भी लोग इसका सेवन करते है। इससे पीछा छुड़ा पाना बहुत ही मुश्किल होता है लेकिन कोशिश करने से इससे पीछा छुड़ा सकते है। हम आपको कुछ ऐसे ही तरीके बताएंगे, जिनसे सिगरेट की लत से छुटकारा पा सकते हैं।

 

1. जब भी आपको सिगरेट पीने का मन करें आप च्युइंगम को चबाना शुरू कर दें। इसे हमेशा अपने साथ रखें और चबाते रहे। इसे चबाने से सिगरेट की क्रेविंग कम होगी।
2.  सुबह नाश्ते में ओट्स का सेवन करें। यह स्मोकिंग की लत को कम कर देता है।
3. यदि आप शराब पीते हैं तो उसे भी कम कर दें, क्‍योंकि शराब पीने के बाद सिगरेट पीने की तलब लगती है।
4.  सिगरेट छोड़ने से पहले लाइटर फेंक दें, क्‍योंकि जब तक लाइटर आपके साथ हैं तब तक आपका मन उतावला होता रहेगा।

5. शहद में विटामिन और प्रोटीन होता है जो कि स्‍मोकिंग की आदत को छुड़वाने में मदद करता है। इसलिए शहद का प्रयोग करें।

6. यदि आप सिगरेट छोड़ने जा रहे हैं, तो धीरे-धीरे छोड़ें। एक दिन में इसकी आदत कभी नहीं छूटती। 

Related News