26 APRFRIDAY2024 12:21:58 PM
Nari

सिर्फ 5 मिनट, चमक जाएंगे व्हाइट स्नीकर्स!

  • Updated: 06 Mar, 2017 06:16 PM
सिर्फ 5 मिनट, चमक जाएंगे व्हाइट स्नीकर्स!

इंटीरियर डैकोरेशन: ट्रैंडी फुटवियर की बात करें तो, इस बार व्हाइट स्नीकर्स काफी पसंद किए जा रहे है। जहां व्हाइट स्नीकर्स हमें स्टाइलिश लुक देते है, वहीं इनकी चमक को बनाएं रखना थोड़ा मुश्किल होता है। अगर एक बार इनको पहन ले तो दूसरी बार साफ किए बिना पहना नहीं जा सकता है क्योंकि धूम-मिट्टी पड़ने के कारण यह बेकार लगने लगते है। इनकी सफाई करना भी हमे टाइम पर याद आता है, जब इनका सफाई करना नामुमकिन होता है। आज हम आपको आसान सा तरीका बताएंगे, जिसकी मदद से आप अपने व्हाइट स्नीकर्स को नए जैसा बना सकते है। 

 

1. पहला तरीका 

सामग्री 

- टिश्यू पेपर 
- टूथपेस्ट पेस्ट 
- ब्रश 

तरीका 

अगर आप स्नीकर्स को बिना धोएं साफ करना चाहते है तो ब्रश की मदद से टूथपेस्ट के जूतों के चारों ओर लगाएं। फिर टिश्यू पेपर की मदद से इसे साफ कर दें। इससे स्नीकर्स चमकेंगे।

2. दूसरा तरीका 

सामग्री 

- डिटर्जेंट पाउडर
- बेकिंग सोड़ा
- पानी और ब्रश 

तरीका 

इसी तरह सबसे पहले स्नीकर्स पर लगी धूल को किसी कपड़े की मदद से साफ कर लें। इसके बाद एक बाउल में डिटर्जेंट पाउडर, बेकिंग सोड़ा डाल लें। इसमें थोड़ा पानी डाल लें। गाढा पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को ब्रश की मदद से स्नीकर्स पर रगड़े। इससे आपके जूते चमक जाएंगे। 
 

Related News