26 APRFRIDAY2024 10:46:21 PM
Nari

लड़की को पटाने के हैं ये पक्के टिप्स, आप भी करें ट्राई!

  • Updated: 18 Jan, 2017 06:45 PM
लड़की को पटाने के हैं ये पक्के टिप्स, आप भी करें ट्राई!

रिलेशनशिप : किसी भी लड़के की जिंदगी में ऐसा मोड़ जरूर आता है, जब उसको पहली नजर में ही कोई लड़की पसंद आ जाती है। फिर वह अपने उस लड़की के साथ बात-चीत बढ़ाने की और उसका फोन नंबर मागने की कोशिश में लग जाता है लेकिन डर की वजह से हिम्मत नहीं जुटा पाता क्योंकि अक्सर लड़कियों से फोन नंबर मांगने या उनसे रिलैशन बढ़ाते समय वह झापड़ लगा देती है या फिर बेस्ती कर देती है। ऐसे में लड़का पीछे हट जाता है। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसी ही स्थिति बनी हुई है तो उसका नंबर मांगने से पहले विश्वास जीतने की कोशिश करें। 

आइए जानते है कुछ ऐसे टिप्स, जिनको अपनाने से लड़की फोन नंबर तो क्या अपने घर का पता तक देगी।  


1.विश्वसनीय बनें

अगर लड़की का नंबर लेना चाहते है तो पहले उसको इस बात का एहसास करवाएं कि आप उसका नंबर अपने बाकी के दोस्तों में तो नहीं बांटेंगे। कोई भी लड़की अपना नंबर तभी देती है, जब उसे सामने वाले पर विश्वास होता है। 

2. उसके संपंर्क में रहें 

लड़की से संपंर्क में रहने की बात करें और उसका मुड देखकर कहें कि मैं आपको कभी-कभार फोन कर सकता हूं। इसके अलावा उससे कोई बात न कहें। 

3. उतावलापन न दिखाएं

लड़की से बातचीत करने के लिए उतावलापन न दिखाएं, क्योंकि लड़कियां ऐसे लड़को पसंद नहीं करती जो उनके आगे-पीछे घूमते रहे। 

4. झूठ न बोलें 

कभी भी लड़की से कोई झूठ बोलकर फोन नंबर मांगने की कोशिश न करें क्योंकि लड़की झूठ जल्दी पकड़ लेती है। 

5. दोस्‍तों की मदद न लें

कुछ लड़के अपने दोस्तों को कहलवा कर लड़की का नंबर मांगने की कोशिश करते है। ऐसी कोशिश बिल्कुल न करें बल्कि खुद लड़की से उसका फोन नंबर मांगने की कोशिश करें। 

6. लड़की को थोड़ा समय दें

किसी लड़की से प्यार करने के लिए सिर्फ उसका नंबर ही नहीं बल्कि उसको समझने की जरूरत भी होती है। उसे समय दें ताकि वह आपका अच्छे से समझ सकें। 

Related News