26 APRFRIDAY2024 3:03:00 PM
Nari

घर को सजाने के लिए लोग करते हैं ऐसी गलतियां

  • Updated: 06 Sep, 2017 01:50 PM
घर को सजाने के लिए लोग करते हैं ऐसी गलतियां

घर की सजावट भी बहुत जरूरी है। खाली दीवार पर एक तस्वीर भी लगी दी जाए तो घर की रौनक बढ़ जाती है। आजकल तो लोग डैकोरेशन के मामले में भी बहुत फैशनेबल हो गए हैं। जिसके चलते कई बार वो साज-सजावट को लेकर कुछ गलतियां कर बैठते हैं। जिससे खूबसूरत घर खराब लुक में दिखाई देने लगता है। आइए जानें इन गलतियों के बारे में। 

दीवारों को फोटोंज से भर देना
यह बात सच है कि तस्वीरें यादों को हमेशा ताजा रखती हैं। इनको देखकर चेहरे पर अजीब सी खुशी झलक जाती है। लोग अपनी इन खूबसूरत यादों को फोटोफ्रेम के जरिए दीवारों पर सजा कर रखना चाहते हैं। इसके लिए घर का हर दीवार पर तस्वीरें लग देने से घर अटपटा लगता है। इसकी जगह पर आप फोटोफ्रेम्स का कोलाज बना कर लगा सकते हैं। इन तस्वीरों को आप एक ही दीवार पर लगाएं तो अच्छा रहेगा। दीवार के रंगों से मैच करते फोटो फ्रेम बनवाएं। 

मैचिंग रंगों की दीवारें
घर पर कलर करवाने जा रहे हैं तो मैचिंग कलर के चक्कर में न पड़ें। इस तरह के कलर बीते जमाने की बात है। इसकी जगह पर आप वॉल पेपर लगवा सकते हैं।  

ट्रैंड को फॉलो करना
कुछ लोग जरूरत से ज्यादा ट्रैंड को फॉलो करते हैं। समय के हिसाब से सजावट करना अच्छी बात है लेकिन इसमें अपने क्रिएटिव आइडियाज अपनाएं। सिर्फ वही चीजें सजावट में इस्तेमाल करें जिसकी आपको जरूरत हो। 

एेंटीक स्टाइल डैकोरेशन
कुछ लोगों को घर को सजाने के लिए पुरानी चीजों को शौंक होता है लेकिन ड्राइंग रूम को एेंटीक म्यूजिक सिस्टम से सजाने की बजाए अच्छे थीम ही इस्तेमाल करें। 
 

Related News