26 APRFRIDAY2024 1:20:47 PM
Nari

Anemia को न करें नजरअंदाज, खाएं ये आहार

  • Updated: 27 Jun, 2017 03:41 PM
Anemia को न करें नजरअंदाज, खाएं ये आहार

खून बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए :  एनिमिया यानि शरीर में खून की कमी होना। यह बीमारी ज्यादातर महिलाओं में देखने को मिलती हैं। इससे खून में लाल रक्त कोशिकाओं की कमी हो जाती है जो पूरे शरीर मे ऑक्सीजन को प्रवाहित करता है। जिससे शरीर को पर्याप्त ऊर्जा नहीं मिल पाती। इस बीमारी के चलते व्यक्ति को स्वास्थ्य संबंधित कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सही समय पर खून की कमी के लक्षण को पहचानकर इलाज करवाना बहुत जरूरी है।  

 

खून की कमी के कारण

शरीर में आयरन की कमी
हरी सब्जियां का सेवन न करना
कैल्शियम अधिक लेना 
फॉलिक एसिड की कमी
पेट में इंफेक्शन 



खून की कमी के लक्षण

थकान महसूस होना
नाखूनों का पीला पड़ना 
चक्कर आना 
पैरों के तलवों में ठंडापन
लगातार सिर दर्द रहना 
आंखों के सामने अंधेरा छाना 



सही समय पर जांच 
अगर आपको इस तरह के लक्षण दिखाई दे तो तुंरत डॉक्टरी जांच करवाएं। महिला और  पुरुष के शरीर में हिमोग्लोबिन का स्तर अलग-अलग होता है और इसी के हिसाब से जांच की जाती है। इसके अलावा खानपान का ख्याल रखकर भी इससे निजात पाई जा सकती है। 



हीमोग्लोबिन बढाने के घरेलु उपाय


1. चुकंदर
चुकंदर में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो शरीर में खून की कमी को पूरा करता है। सलाद या सब्जी के रूप में इसका सेवन करें।  

2. ब्रोकोली
ब्रोकोली में एनीमिया से लड़ने वाले जरूरी तत्व मौजूद होते है। एेसे में इसका सेवन करके शरीर में खून की कमी को पूरा किया जा सकता है। 

3. अंजीर
एनीमिया में अंजीर का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। अंजीर में विटामिन बी12, कैल्शियम, आयरन, फास्‍फोरस, पोटैशियम जैसे तत्‍व मौजूद होते है, जो खून की कमी दूर करते हैं। 

4. अंगूर
खून की कमी को दूर करने के लिए अंगूर का सेवन करें। इसमें अधिक मात्रा में आयरन होता है, जो शरीर में हीमोग्लोबीन बढ़ाने में सहायक है। 

5.पालक 
पालक में मौजूद आयरन को शरीर आसानी से सोख लेता है, जिससे हिमोग्लोबिन बढ़ता है। एेसे में अपनी डाइट में पालक को जरूर शामिल करें। 

6. केल के पत्ते 
केल एक तरह से गोभी के पत्तों के जैसे होते है। इसमें विटामिन सी, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स होते हैं जो शरीर में खून की कमी को पूरा करते है। इसे सलाद के रूप में खाया जाता है। 

Related News