26 APRFRIDAY2024 2:34:05 PM
Nari

कहीं आपका पार्टनर भी तो नहीं बोलता आपसे ये 5 झूठ

  • Updated: 19 Mar, 2018 11:47 AM
कहीं आपका पार्टनर भी तो नहीं बोलता आपसे ये 5 झूठ

रिलेशनशिप में कई बार लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए उससे झूठ भी बोल देता है। अक्सर लोगों को यह कहते सुना होगा कि अगर किसी झूठ से रिश्ते टूटने से बचते हैं तो वह गलत नहीं है। मगर रिश्ते को बचाने के लिए एेसे झूठ नहीं बोलने चाहिए जिससे किसी का दिल दुखे। छोटे-मोटे झूठ रिश्ते में हर कोई बोलता है ताकि उनका पार्टनर कभी उदास न हो। पार्टनर के चेहरे पर एक मुस्कराहट लाने के लिए लड़का झूठ बोलता है। आइए जानते उन बातों के बारे में जो हर लड़का अपनी पार्टनर से बोलता है।

 

1. पहला झूठ
कभी आप सुंदर न भी लग रही हो तो भी आपका ब्वॉयफ्रेंड कहता है कि आप बेहद प्यारी लग रही हैं।अलावा खाना जैसा मर्जी बना हो, वो हमेशा आपके खाने की तारीफ ही करेगा। आपके हाथों का खाना खा कर वह यह भी बोल सकता है कि घर के खाने की याद दिला दी।

PunjabKesari

 

2. दूसरा झूठ
अगर किसी वक्त आपके ब्वॉयफ्रेड का आप से लड़ने का मन न हो तो वह आपकी कही हर बात को सहीं ठहराएगा। चाहे आप गलत ही क्यों न हो। इतना ही नहीं बहस करते समय वह ये भी बोल सकता है कि आप हमेशा सहीं बोलती हैं। 

 

3. तीसरा झूठ

PunjabKesari
बाजार में अगर आपकी किसी से बहस हो जाती है तो वह सब के सामने आपको ही सहीं कहेगा। आप को शांत करवाते समय वह कहेगा कि इन लोगों की आदत ही एेसी होती है। इन से झगड़ा करके तुम अपना समय और दिमाग क्यों खराब कर रही हो।

 

4. चौथा झूठ
अगर आपके ब्वॉयफ्रेड का आप से मिलने का मन न हो तो वह आपको कई तरह के बहाने बताएंगा। किसी फ्रेंड की तबियत खराब है, मम्मी के साथ जरूरी काम पर जाना है आपको कई तरह के बहाने बताएंगा। वह एेसे बहाने इसलिए बनाता है ताकि आपको बुरा न लगे।

 

5. पांचवा झूठ
लड़कियों को शॉपिंग करना बहुत पसंद होता है। वह उदासी है तो भी शॉपिंग कर सकती है और खुश है तो भी। लड़की शॉपिंग से उतनी ही मोहब्बत करती हैं जितनी लड़के क्रिकेट से। जब लड़की अपने ब्वॉयफ्रेड के साथ शॉपिंग पर जाती है तो लड़का लड़की को बोलता है कि तुम एक दम फिट हो। कोई भी ड्रेस ले लो तुम पर अच्छी ही लगेगी।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News