26 APRFRIDAY2024 9:32:59 PM
Nari

पथरी का दर्द हो या चेहरे के काले दाग, इस एक चीज से मिलेंगे आपको 8 फायदे

  • Updated: 03 May, 2018 03:28 PM
पथरी का दर्द हो या चेहरे के काले दाग, इस एक चीज से मिलेंगे आपको 8 फायदे

Kakdi Benefits : ककड़ी का सेवन सलाद के रूप में किया जाता है। फाइबर युक्त ककड़ी का खाने से गर्मी कम लगती है। इसमें कैल्शियम फास्फोरस, सोडियम और मैगनीशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसका सेवन करने से शरीर हाइड्रेट रहता है। इसमें मौजूद आयोडीन शरीर को कई रोगों से बचाता है। अगर आपको पेट संबंधित समस्याएं रहती हैं तो यह आपके लिए बहुत फायदेमंद है। इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। 


ककड़ी खाने के फायदे 


1. ककड़ी का सेवन करने से प्यास कम लगती है। हाई ब्लड प्रैशर के मरीजों के लिए यह बहुत फायदेमंद है। इससे शुगर भी कंट्रोल में रहती है। 

2. पथरी की समस्या होने पर इसके बीजों को पीसकर पानी में मिलाकर खाएं। इससे जल्द आराम मिलेगा। 
PunjabKesari
3.  धूप के कारण आंखों में जलन हो रही है तो ककड़ी का रस को छानकर आंखों में डालें। 

4. रोजाना ककड़ी का सेवन करने से दांत और मसूढ़े मजबूत होते है। 

5. चेहरे के दाग-धब्बे दूर करने के लिए इसका रोजाना सेवन करें। इसके रस को चेहरे पर लगाने से मुंहासे आदि दूर होते है।

6.  इसमें मौजूद सिलिकॉन और सल्फर बालों की लंबाई बढ़ाने में सहायक हैं। इससे रोजाना सेवन करने से बाल लंबे और घने होते है।

7. बढ़ते वजन को कम करने के लिए ककड़ी का सेवन करें। इसमें मौजूद फाइबर और पानी से भूख कम लगती है। 

8. गलत खानपान की आदतों के कारण कई लोगों को कब्ज की समस्या रहती है। ककड़ी का सेवन करने कब्ज की समस्या से राहत मिलती है। 


 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News