26 APRFRIDAY2024 11:29:18 PM
Nari

पेट दर्द के साथ वजन कम करने में भी मददगार अजवाइन

  • Updated: 15 Dec, 2016 02:24 PM
पेट दर्द के साथ वजन कम करने में भी मददगार अजवाइन

सेहत:रसोई में बहुत से मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। उन्हीं में से एक है अजवाइन। अजवाइन में पाए जाने वाले गुणों के कारण पेट से जुड़ी परेशानियां जैसे बदहजमी, गैस और पेट में दर्द से आराम मिलता है। अजवाइन मोटापा कम करने में भी मददगार है। मोटापा दूर करने के लिए लोग ढेरों तरह के उपाय अपनाते हैं और वर्कआऊट भी करते हैं। इन मंहगे नुस्खों से  भी अगर कोई फर्क नहीं दिखाई दे रहा तो आप सस्ता और अचूक उपाय अपना कर शरीर की अतिरिक्त चर्बी को कम कर सकते हैं वो भी एक चम्मच अजवाइन के सेवन से। आइए जानें इसके गुणों के बारे में और किस तरह सेवन करने से घटाया जा सकता है मोटापा

- अपच से राहत
1 चम्मच अजवाइन को चुटकी भर अदरक के पाऊडर के साथ खाने से अपच से राहत पाई जा सकती है। इससे पेट में एसिड़ नहीं बनता और खाना आसानी से पच जाता है। अजवाइन को छाछ के साथ पीने से भी अपच से राहत मिलती है। 

- दस्त
दस्त से छुटकारा पाने के लिए अजवाइन कुदरती और असरदार उपाय है। दस्त लगने पर 1 गिलास पानी में 1 चम्मच अजवाइन डाल कर उबाल लें। इसे छानकर ठंडा होने दें और दिन में 2 बार पीने से आराम मिलेगा। 

- कब्ज 
अजवाइन सिर्फ दस्त लगने पर ही नहीं,कब्ज में भी असरदार है। सुबह पेट साफ नहीं हो रहा तो रोजाना 1 चम्मच अजवाइन को गुनगुने पानी के साथ लेने से कब्ज की परेशानी दूर हो जाती है। 

- मुंह की बदबू
मुंह की बदबू से दूसरों के सामने शर्मिंदा होना पड़ रहा है तो आप अजवाइन के पाऊडर को पानी में मिलाकर कुल्ला करें। इससे कीटाणु भी मर जाएंगे और मुंह की बदबू से भी राहत मिलेगी। 

- पेट दर्द 
खान-पान में लापरवाही के कारण पेट में दर्द है तो अजवाइन को नमक के साथ मिलाकर गुनगुने पानी के साथ खाएं। इससे पेट दर्द ठीक हो जाता है। 

- गठिया
जोड़ों के दर्द के लिए अजवाइन का तेल बहुत असरदार है। सर्दियों में अजवाइन के तेल से रोजाना मालिश करने से दर्द को राहत मिलती है।

- मोटापा घटाएं
मोटापा कम करने के लिए अजवाइन सस्ता और असरदार उपाय है। रात को 1 गिलास पानी में 1 चम्मच अजवाइन डालकर रख दें। सुबह इसे छान कर शहद मिलाकर रोजाना पीने से मोटापा कम होने लगता है। इसके साथ व्यायाम और पौष्टिक भोजन करना भी बहुत जरूरी है। 

Related News