30 APRTUESDAY2024 8:54:13 AM
Nari

अंडे का छिलका करेगा स्किन की 6 समस्या दूर

  • Updated: 20 Dec, 2016 01:17 PM
अंडे का छिलका करेगा स्किन की 6 समस्या दूर

ब्यूटी: अंडे को खाने की कई चीजों में इस्तेमाल करने के साथ-साथ ब्यूटी प्रॉड्क्ट में भी इस्तेमाल किया जाता है लेकिन क्या आपको पता केवल अंडा ही सेहत और त्वचा के लिए फायदेमंद नहीं बल्कि इसका छिलका भी काफी काम आता है। अंडे के छिलके से बना फेस मास्क और फेस स्क्रब त्वचा की रंगत निखारने का काम करता हैं। इसी के साथ स्किन रैशेज को भी दूर करता हैं। आज हम आपको अंडे के छिलके से होने वाले कई ब्यूटी फायदे बताने जा रहे हैं । 

 

1. ग्लोइंग स्किन 

अंडे के सफेद हिस्से में 1 चम्मच अंडे के छिलके का पाऊडर मिलाकर चेहरे पर लगाएं। फिर 2-3 मिनट हल्के हाथों से रगड़ें और फिर ऐसे ही रहने दें। 

2. निखरी रंगत के लिए

एलोवेरा जेल और 1 चम्मच अंडे के छिलके को मिलाकर चेहरे पर लगाएं और अच्छे से मसाज करें। इससे स्किन में मौजूद डेड स्किन सेल्स निकल जाते है और स्किन में निखार आता है। 

3. बेदाग त्वचा 

चेहरे के दाग-धब्बों को दूर करने के लिए 3 चम्मच अंडे के छिलके का पाऊडर और 1 चम्मच शहद मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं। कुछ समय बाद इसे धो लें।  

4. सफेद दांत

सफेद दांत भी खूबसूरती में अपना रोल निभाते है। सफेद दांत पाने के लिए अंडे के छिलके का पाऊडर में क्रश्ड कोल पाऊडर मिलाकर ब्रश करें। 

5. स्किन की अंदर से सफाई 

अंडे से बना फेस मास्क स्किन की गहराई तक सफाई करता है। फेस मास्क बनाने के लिए 1 अंडे का सफेद हिस्सा लें और इसमें 1 चम्मच चीनी,1 चम्मच अंडे के छिलके का पाऊडर मिलाएं। चेहरे पर अच्छी तरह लगाएं और थोड़ा देर बाद धो लें। 

6. झुर्रियोें में सहायक 

अंडे का छिलका त्वचा में कसाव करके झुर्रियों को खत्म करता है। इसके लिए 1 बड़ा चम्मच अंडे का सफेद हिस्सा, 1 छोटा चम्मच गुड़ और 1 चम्मच अंडे के छिलके का पाऊडर मिलाएं और चेहरे पर लगाएं। 

Related News