27 APRSATURDAY2024 4:35:27 AM
Nari

जरा संभल कर, हील वाली के नखरे हजार...

  • Updated: 14 Feb, 2017 05:05 PM
जरा संभल कर, हील वाली के नखरे हजार...

रिश्तेनाते: इंडियन हो या वैस्टर्न वियर, लड़कियों दोनों के साथ हाई हील पहनना पसंद करती हैं। वैसे हाई हील्स में लड़कियों की पर्सनैलिटी काफी दमदार नजर आती है और वह अपने पार्टनर और लोगों को अपनी तरफ खूब अट्रैक्ट भी करती हैं लेकिन आपको बता दें कि हाई हील्स वाली लड़कियों के नखरें भी काफी हाई फाई होते हैं। अगर आपकी पार्टनर भी हाई हील्स पहनती हैं और आप उसकी इसी चाल के दीवाने हैं तो जरा उनके ये नखरे उठाने के लिए भी तैयार हो जाएं।
 

-चलने में अनकम्फर्टेबल
हाई हील्स पहनकर चलना आरामदायक नहीं होता अगर आप पार्टनर के साथ कहीं जा रहे हैं और उनसे पैदल चलने की उम्मीद कर रहे हैं तो आप गलत हैं वह ज्यादा देर चल नहीं पाएगी और आपको अापको कार या बाइक पर ले जाकर अपना पैट्रोल उड़वाना पड़ेगा। 

- ब्रांडेड कपड़े
अब तो यह बात भी सहीं नहीं कि हील महंगी पहन लें और कपड़े सस्ते। जाहिर सी बात हैं कि हील्स के साथ कपड़े भी ब्रांडेड ही होंगे। तो अपने ब्रांडेड कपड़ों के लिए वह आपको शॉपिंग के लिए कह सकती है। अगर आपकी पार्टनर का भी ऐसा लाइफस्टाइल है तो उनका खर्चा उठाने के लिए तैयार रहीए। 

- समझौता नहीं करतीं
हाई लाइफस्टाइल की लड़कियां किसी भी बात पर समझौता करना पसंद नहीं करती और छोटी-छोटी बात पर इमोशनल हो जाती हैं। महंगे रैस्टोरैंट, पार्लर में जाना उनके लिए आम बात होती है। अगर आप अपनी गर्लफ्रैंड के साथ अपनी किसी कमी के बारे में बात भी करेंगे तो वह कम्प्रोमाइज़ नहीं करेंगी।

- स्टेट्स
ऐसी लड़कियां अपने स्टेट्स को बहुत पसंद करती हैं। वे ऐसी कोई बात या हरकत नहीं करती जिससे उनके स्टेट्स को नुक्सान हो। ऐसे में अगर आप अपनी पार्टनर के सामने कोई फालतू मज़ाक करते हैं तो वो बिल्कुल पसंद नहीं करती। आपके जोक के ऊपर हसंने की बजाय वो आप पर गुस्सा करती है।

- बदलाव नहीं
अगर अाप अपनी गर्लफ्रैंड को उसके कपड़ों या फैशन के बारे में कोई राय देते हैं या उनकी ड्रैसिंग सैंस को चेंज करने के बारे में कहते हैं तो वह आपकी बात की ओर ध्यान ही नहीं देगी। ऐसी लड़कियां अपने आप में किसी भी तरह का चेंज करना पसंद नहीं करती।

Related News