26 APRFRIDAY2024 10:54:35 PM
Nari

बेक करके बनाएं यम्मी Veggie Toast

  • Updated: 03 May, 2018 10:53 AM

टोस्ट तो सभी के फेवरट् होते हैं। इसे देखते ही सभी के मुंह में पानी आ जाता है। आज हम आपको मिक्स सब्जियों से तैयार बहुत ही लाजवाब जायकेदार Veggie Toast की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे जान कर आप जरूर ट्राई करेंगे। आइए जानिए इसे बनाने की विधि।

सामग्री
मक्खन- 2 टेबलस्पून
लहसुन- 1 टेबलस्पून
मैदा- 1 टेबलस्पून
दूध- 200 मि.ली.
स्वीट कार्न- 70 ग्राम
ब्रोकोली- 45 ग्राम
गाजर- 45 ग्राम
हरी फलियां- 45 ग्राम
मशरूम- 30 ग्राम
नमक- 1 टीस्पून
काली मिर्च- 1/2 टीस्पून
इतालवी मसाला- 1/2 टीस्पून
चिली फ्लैक्स- 1/2 टीस्पून
ब्रेड स्लाइस- 7-8
मक्खन- स्वाद के लिए
पिज्जा सॉस- स्वाद के लिए
मोजरेला चीज- स्वाद के लिए

विधि
1. पैन में 2 टेबलस्पून मक्खन गर्म करके 1 टेबलस्पून लहसुन डाल कर 1 मिनट तक पकाएं।
2. अब 1 टेबलस्पून मैदा मिलाएं और फिर 200 मि.ली. दूध डाल कर उबालें।
3. फिर इसमें 70 ग्राम स्वीट कार्न, 45 ग्राम ब्रोकोली, 45 ग्राम गाजर, 45 ग्राम हरी फलियां, 30 ग्राम मशरूम डाल कर मिलाएं।
4. अब 1 टीस्पून नमक, 1/2 टीस्पून काली मिर्च, 1/2 टीस्पून इतालवी मसाला, 1/2 टीस्पून चिली फ्लैक्स मिला कर 5 से 7 मिनट तक पकाएं।
5. अब इस मिश्रण को बाऊल में निकाल कर एक तरफ रखें।
6. ब्रेड स्लाइस लेकर इसे गोल आकार में काट लें।
7. दूसरा ब्रेड स्लाइस लेकर उस पर मक्खन लगाएं।
8. अब इसके ऊपर पहले वाला कट लगाया ब्रेड स्लाइस रखें और इसके बीच पिज्जा सॉस फैलाएं।
9. फिर इसमें तैयार किया मिश्रण भरें और इसके ऊपर मोजरेला चीज डालें।
10. अब इसे ओवन में 400°F/200°C पर 10 मिनट बेक करें, जब तक चीज मेल्ट न हो जाएं।
11. Veggie Toast बन कर तैयार है। इसे केचप सॉस के साथ सर्व करें।
 

Related News