26 APRFRIDAY2024 8:44:16 PM
Life Style

ये देश महिलाओं के लिए नहीं हैं सुरक्षित!

  • Updated: 09 Mar, 2017 12:50 PM
ये देश महिलाओं के लिए नहीं हैं सुरक्षित!

लाइफस्टाइलः महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई कानून बनाए गए है लेकिन कई जगहें एेसी हैं जहां महिलाएं कुछ हद तक ही सुरक्षित हैं। आए दिन रेप और मर्डर के मामले देखने को मिलते हैं। आज हम आपको कुछ एेसे देश के बारे में बताएंगे, जहां महिलाएं सेफ नहीं है। 

1. भारत
भारत भी इस लिस्ट में शामिल है। यहां पर रेप, एसिड अटैक, किडनैपिंग जैसी घटनाएं होती रहती है। भारत में कई विदेशी महिलाओं के साथ भी दुर्व्यवहार की घटनाएं सामने आती रहती हैं।

2. मेक्सिको
ड्रग्स और हिंसा के लिए मेक्सिको दुनियाभर में बदनाम है। यहां पर गैंगरेप जैसी घटनाएं सामने आती रहती है। इसलिए इस देश को सुरक्षित नहीं माना जाता। 

3. ब्राजील
ब्राजील दुनिया का तीसरा देश है जहां सबसे ज्यादा मर्डर और रेप के मामले सुनने को मिलते हैं इसी कारण इस देश को महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं माना जाता। 

4. मिस्र
मिस्र दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में गिना जाता है। यहां पर रेप, किडनैपिंग और चोरी डकैती के बहुत ज्यादा मामले सुनने को मिलते हैं। इस देश में महिलाएं बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है।

5. सऊदी अरब
यहां पर महिलाओं के लिए कई सख्त कानूून बनाए गए है। इसके अलावा यहां पर अक्सर हमले होते रहते हैं।इसी कारण इस देश को महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं माना जाता।

6. तुर्की
यहां पर आतंकवादी हमले होते रहते है। यहां पर कई स्थानीय महिलाओं और टूरिस्ट महिलाओं के साथ रेप की घटनाएं सामने आई है।

Related News