26 APRFRIDAY2024 4:59:49 PM
Life Style

राशि बताएगी, कितने घंटे की नींद लेना है जरूरी

  • Updated: 31 Jul, 2017 03:57 PM
राशि बताएगी, कितने घंटे की नींद लेना है जरूरी

जिस तरह शरीर को तंदुरुस्त रखने के लिए अच्छी डाइट की जरूरत होती है,उसी तरह से सही तरीके से नींद लेना भी बहुत जरूरी है। अगर इंसान 1-2 दिन लगातार जागता रहे तो इससे तबीयत भी खराब होने लगती है। हर व्यक्ति का आदतें सोने सोने का तरीका अलग-अलग होता है। कुछ लोग दिन में 4-5 घंटे सो कर ही फ्रैश महसूस करते हैं,वहीं कुछ लोग 8 घंटे सोने के बाद भी थकावट महसूस करते हैं। इसका असर व्यक्ति के जीवन में राशि के अनुसार ही होता है। राशियां इंसान की जिंदगी पर पूरा असर डालती हैं। आइए जानें किस राशि के अनुसार कितनी नींद की आपको जरूरत है। 


1. मेष (मार्च 21 से 20 अप्रैल)
इस राशि के लोग बहुत एक्टिव होते हैं,हर समय काम में जुटे रहते हैं। नींद को यह समय की बर्बादी मानते हैं और 4-5 घंटे ही आराम करते हैं। वैसे तो ये लोग बहुत कम सोते हैं लेकिन 6-8 घंटे की नींद इनके लिए जरूरी है। इससे ये लोग थकान से बचे रह सकते हैं। 

2. वृष (अप्रैल 21 से मई 20 जून)
यह लोग सफाई पसंद करते हैं, इनको खूबसूरत इंटीरियर और साफ-सुथरा बिस्तर बहुत पसंद है। इनको आराम से सोना बहुत पसंद होता है। इनका बस चले तो यह सारा दिन भी सो सकते हैं।

3. मिथुन (मई 21 से जून 20) 
इस राशि के लोग हर समय कुछ न कुछ सोचते ही रहते हैं। ये चाहे जितना भी आराम करने की कोशिश कर लें लेकिन मानसिक रूप से फ्री नहीं हो पाते। नींद आने के बावजूद भी यह थकावट महसूस करते हैं। लगातार 2 घंटे से ज्यादा ये नहीं सो पाते,अच्छी नींद के लिए इनको दवाइयां खानी पड़ती है। 

4. कर्क (जून 21 से जुलाई 22)
इन लोगों को नींद बहुत पसंद होती है, 8-10 घंटे से कम सोने पर इनको सारा दिन थकावट रहती है और सुस्त नजर आते हैं। इन्हें अपनी नींद से ज्यादा सोना अच्छा लगता है।

5. सिंह (जुलाई 23 से अगस्त 22)
ये लोग अपनी नींद का पूरा बैलेंस रखते हैं, न ज्यादा कम और न ज्यादा। इनको अपने आस-पास का माहौल साफ-सुथरा और रोमांटिक पसंद होता है। सिंह राशि के लोग 7 घंटे से ज्यादा नहीं सो पाते। 

6. तुला (सितंबर 23 से अक्टूबर 22)
परिवार से लगाव रखने वाले इस राशि के लोग हर काम में पूरी तरह संतुलित होते हैं। नींद के मामले में यह 7 घंटे से ज्यादा नहीं सो पाते। 

7. वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 21)
इस राशि को लोगों को उल्लू भी कहा जाता है। इनको इंसान और चीजों की बहुुत परख होती है। रात को भी यह सोचते रहते हैं और दिन में उबकाई लेते हैं। 

8. धनु (नवंबर 22 से दिसंबर 21)
जरूरत से ज्यादा नींद लेने में ये लोग परहेज करते हैं। घूमने-फिरने के शौकिंन ये लोग अपना शौंक पूरा करने के लिए नींद से समझौता भी कर लेते हैं। 

9.  मकर (दिसंबर 22 से जनवरी 19)
नींद का महत्व ये लोग अच्छी तरह से जानते हैं। मानसिक तनाव और परेशानियों के चलते ये ज्यादा सो भी नहीं पाते लेकिन दिन में 5 घंटे की नींद तो ले ही लेते हैं। 

10. कुंभ (जनवरी 20 से फरवरी 18)
कुंभ राशि के लोग हर समय सोच में रहते हैं। इनको भविष्य की बहुत चिंता होती है और इसी कारण ये लोग बहुत कम समय केे लिए सो पाते हैं। शाम को ये 1-2 घंटे के लिए सोते हैं। 

11. मीन (फरवरी 19 से मार्च 20)
इन लोगों को नींद बहुत पसंद है और सपने देखने में इनको सुकून मिलता है। दिन में ये लोग 18 घंटे की नींद ले लेते हैं। 

Related News