27 APRSATURDAY2024 1:59:02 AM
Life Style

सोनम ने शुरू कर दी शादी की शॉपिंग, सास और ब्वॉयफ्रैंड के साथ खरीदने पहुंची ज्वैलरी

  • Updated: 13 Jan, 2018 06:26 PM
सोनम ने शुरू कर दी शादी की शॉपिंग, सास और ब्वॉयफ्रैंड के साथ खरीदने पहुंची ज्वैलरी

हाल ही में खबरें आ रही कि सोनम कपूर जल्द ही अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रैंड आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही है। खबरों के मुताबिक सोनम इस साल अप्रैल में शादी करेगी। इन दिनों तो उन्होंने अपनी शादी की शॉपिंग भी शुरू कर दी है। 

 

सोनम अपनी शादी की शॉपिंग करने के लिए अपने परिवार के साथ कोलकाता के लिए रवाना हुई थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हाल ही में सोनम कपूर को राज मेहतानी के हाई एंड ज्वैलरी स्टोर में ब्वॉयफ्रैंड आनंद अहूजा की मां के साथ शॉपिंग करते हुए देखा गया। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि राज मेहतानी देश के कई मशहूर बिजनेस फैमिली जैसे मित्तल, अंबानी, गोयनका, बिरला अन्य आदि के लिए ज्वैलरी डिजाइन करते हैं। 

PunjabKesari

हालांकि इनकी शादी को लेकर सोनम के पापा अनिल कपूर, भाई-बहन हर्षवर्धन और रिया कपूर की तरफ से कोई बयान नहीं मिला है लेकिन इनकी खबरों को कोई नकार भी नहीं रहा है, जिसको देखकर तो यहीं लग रहा है कि शायद कपूर फैमिली सोनम की शादी को प्राइवेट रखना चाहती है। 

 

कहा तो यह भी जा रहा है कि सोनम कपूर अप्रैल में जोधपुर के उमैद भवन पैलेस में शादी कर सकती हैं लेकिन सोनम ने खुद भी इस बात पर चुप्पी साधी हुई है। 
 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News