27 APRSATURDAY2024 1:36:04 AM
Nari

यहां सर्दियों में खुद खिसक जाते हैं पत्थर! (Pics)

  • Updated: 10 Oct, 2016 12:47 PM
यहां सर्दियों में खुद खिसक जाते हैं पत्थर! (Pics)

दुनिया में आज भी कई रहस्यमयी जगहें हैं, जिनके बारे में जान पाना बहुत मुश्किल है। आज हम आपको एेसी ही एक जगह के बारे में बताने जा रहे है, जहां पत्थर खुद-ब-खुद खिसकते हैं। आप ये सोच रहे होंगे कि पत्थर खुद कैसे खिसक जाते है? आप को बता दें कि ये खिसकते पत्थर नासा के लिए एक पहेली बने हुए है। डेथ वैली उत्तरी अमेरिका के कैलिफोर्निया में स्थित पृथ्वी का सबसे गर्म स्थान है। यहां बिखरे पत्थर खुद-ब-खुद खिसकते रहते हैं इस वजह से ये वैली चर्चा मेें रहती है। 


एेसे यहां 150 से भी ज्यादा पत्थर हैं। ये पत्थर सर्दियों में करीब 250 मीटर से ज्यादा दूर तक खिसक जाते हैं। इस रहस्य को सुलझाने के लिए 1972 में वैज्ञानिकों की एक टीम बनाई गई। टीम ने पत्थरों के एक ग्रुप का नामकरण कर उस पर 7 साल जांच की। इस जांच में केरीन नाम का लगभग 317 किलोग्राम का पत्थर अध्ययन के दौरान जरा भी नहीं हिला। हैरानी वाली बात यह हैं कि कुछ साल बाद जब वैज्ञानिक वहां वापिस लौटे, तो उन्होंने केरीन को 1 किलोमीटर दूर पाया। अब वैज्ञानिकों का मानना है कि तेज रफ्तार से चलने वाली हवाओं के कारण एेसा होता है। वहीं वहां पर रहने वाले लोगों का कहना हैं कि इसके पीछे आत्माओं का हाथ है। लोगों के अनुसार 19वीं शताब्दी के शुरुआती सालों में सोनो-चांदी के खदानों की खोज में निकलने वाले लोग जब इस इलाके से गुजरते थे तो उनकी मौत हो जाती थी। उस पत्थरों के खिसकने की असली वजह के बारे में अभी तक पता नहीं चला। 


Related News