26 APRFRIDAY2024 5:00:28 PM
Life Style

इस महाराजा से प्यार करती था लता मंगेशकर, जानिए उनसे जुडी कुछ खास बातें

  • Updated: 28 Sep, 2017 01:40 PM
इस महाराजा से प्यार करती था लता मंगेशकर, जानिए उनसे जुडी कुछ खास बातें

भारत की स्वर कोकिला ही जाने वाली लता मंगेशकर के नाम सिर्फ भारत में ही दुनिया भर में मशहूर है। उनकी सुरीली आवाज के लोग दुनिया भर में दीवाने हैं। शुरू में उनकी आवाज को पतली आवाज कहकर लोगों ने कई आलोचनाएं की थी लेकिन आज पूरी दुनिया में लोग उनके गाए गानों को पसंद करते हैं। आइए जानें उनके जन्मदिन पर उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें। 

- लता जी का जन्म 28 सितंबर 1929 को इंदौर में एक मध्यम परिवार में हुआ था। 

- यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि उनका असली नाम लता नहीं बल्कि हेमा हरिदकर है। 

-  उन्होने 13 साल उम्र से अपने करियर की शुरूवात की थी और आज भी उनके गाने का सफर जारी है। 

- सुरिली आवाज की मल्लिका लता जी सिर्फ एक दिन ही स्कूल गई थी। 

- अपने हुनर के कारण उनको दादा साहब फाल्के और भारत रत्न पुरूस्कार से  सम्मानित भी किया जा चुका है। 

- उनको मेकअप करना बिल्कुल भी पसंद नहीं है लेकिन लता जी डायमंड रिंग पहनने की बेहद शौकिन हैं। उन्होने वर्ष 1947 में 700 रूपये में पहली डायमंड रिंग खरीदी थी। 

- स्वर कोकिला बीस से अधिक भाषाओं मे पचास हजार से भी ज्यादा गीत गाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज करा चुकी हैं। 

- लंदन के मशहूर रॉयल अल्बर्ट हॉल में पहली बार गाना गाने वाली भारतीय होने का सम्मान लता जी के नाम है। 

- डूंगरपुर राजघराने के महाराजा राज सिंह से लता मंगेशकर बेहद प्यार करती थीं। वह उनके भाई के बहुत अच्छे दोस्त भी थे लेकिन किसी कारण इन दोनों की शादी नहीं हो सकी। 
 

Related News