26 APRFRIDAY2024 3:05:57 PM
Nari

विदेशी कंट्री घूमने का कर रहे हैं प्लान तो जरूर करें इन देशों का ट्रिप

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 29 Jul, 2018 05:11 PM
विदेशी कंट्री घूमने का कर रहे हैं प्लान तो जरूर करें इन देशों का ट्रिप

घुमक्कड़ी के शौकीन लोगों को नई-नई जगहें देखने का शौक होता है। दुनिया में कई खूबसूरत जगहें है, जो अपनी अलग खासियत के लिए काफी मशहूर है। इसी खासियत को देखकर लोग यहां घूमने की एक बार इच्छा जरूर रखते है। वहीं इंसान को हर बार कुछ नया देखना और नई जगह घूमना पसंद होता है। अगर आप भी हर बार नई जगह घूमना चाहते है तो आज हम आपको कुछ ऐसी खूबसूरत जगहों के बारे में बताएंगे, जहां घूमने के बाद आप बार-बार उस जगह जाना पसंद करेंगे।
 

1. आयरलैंड
कल्चर, वर्ल्ड ऑर्डर, हेल्थ, लोगों का उच्च जीवन-स्तर और फेयर ट्रेड सपोर्ट के लिए फेमस यह जगह दुनिया की सबसे बेहतर जगहों में से एक है।

PunjabKesari

2. फिनलैंड
उत्तरी यूरोप में स्थित यह देश साइंस एंड टेक्नोलॉजी के लिए दुनियाभर में मशहूर है। फिनलैंड में घूमने के लिए भी ऐसी बहुत-सी जगहें है जो पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करती हैं।

PunjabKesari

3. स्विट्जरलैंड
सुकून के साथ अपनी छुट्टियां बिताने के लिए आप पहाड़ों और प्राकृतिक नजारों से भरपूर इस खूबसूरत देश में भी घूमने के लिए जा सकते हैं। यहां पर आपको देखने के लिए बहुत कुछ नया मिल जाएगा।

PunjabKesari

4. फिजी
बेहतरीन प्राकृतिक नजारों के साथ-साथ आप यहां पर सुहावने मौसम का मजा भी ले सकते हैं। यहां की खास बात यह है कि फिजी में घूमने के लिए आपको वीजा जैसी झंझटों की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

PunjabKesari

5. सेशेल्स
'विजिटर्स परमिट' लेकर भारतीय यात्री सेशेल्स में तीन महीने तक रह सकते हैं। सुंदर समुद्री किनारों के अलावा सेशेल्स में ईको टूरिज्म भी जोर पकड़ रहा है। इसलिए सेशेल्स को टूरिज्म के हिसाब से बिल्कुल परफेक्ट माना जाता है।

PunjabKesari

6. नीदरलैंड
पॉजिटिव ग्लोबल इंपैक्ट कल्चर और खूबसूरत टूरिस्ट पेल्स के कारण नीदरलैंड पर्यटकों की फेवरेट जगह बन चुक है। अपनी छुट्टियों का मजा लेने के लिए टूरिस्ट यहां दूर-दूर से आते हैं।

PunjabKesari

7. न्यूजीलैंड
खूबसूरत और प्राकृतिक नजारों से भरपूर न्यूजीलैंड को पोल्यूशन फ्री सिटी भी माना जाता है। न्यूजीलैंड में घूमने के साथ-साथ आप टेस्टी खाने का मजा भी ले सकते हैं।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News