29 MARFRIDAY2024 12:40:21 PM
Nari

Nimbu-Kapoor Benefits: आप भी नहीं जानते होंगे नींबू-कपूर के ये जबरदस्त फायदे

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 27 Nov, 2021 01:19 PM
Nimbu-Kapoor Benefits: आप भी नहीं जानते होंगे नींबू-कपूर के ये जबरदस्त फायदे

स्वाद में खट्टा नींबू भले ही दिखने में चोटा है लेकिन ये औषधीय गुणों का खजाना है। वहीं, आयुर्वेदिक गुणों वाली कपूर सिर्फ पूजा ही नहीं बल्कि स्किन प्रॉब्लम्स में बहुत फायदेमंद है। बात अगर स्वास्थ्य की हो तो नींबू-कपूर का मिश्रण किसी औषधी से कम नहीं है। वजन घटाने से लेकर ग्लोइंग स्किन तक...नींबू कपूर का मिश्रण आपको कई जबरदस्त फायदे दे सकता है, जिसे बारे में आज हम आपको बताएंगे।

क्या कपूर खा सकते हैं?

आप सोच रहे होंगे कि भला जब कपूर को खा ही नहीं सकते तो यह सेहत के लिए फायदेमंद कैसे? बता दें कि नेचुरल कपूर, जिसे भीमसेनी कपूर भी कहा जाता है को पेड़ से निकाला जाता है। एक्सपर्ट की माने तो इसे बिना किसी समस्या के खाया जा सकता है लेकिन जबकि केमिकल्स से बना कपूर सिर्फ पूजा-हवन के लिए यूज होता है।

PunjabKesari

चलिए अब आपको बताते हैं कपूर-नींबू के फायदे

दांत दर्द से राहत

दांत में गड्ढे यानी कैविटी हो जाए तो कपूर व नींबू का रस मिलाकर लगाएं। फिर 5-7 मिनट बाद कुल्ला कर लें। इससे दांत दर्द भी दूर होगा और कैविटी भी धीरे-धीरे खत्म हो जाएगी।

बिच्छू का जगर निकाले

बिच्छू काटने पर कपूर को सिरके या नींबू में पीसकर दंश पर लगाएं। इससे जहर निकल जाएगा।

पेट के लिए अचूक नुस्खा

पेट दर्द, गैस्ट्रिक या जलन हो तो नींबू पानी में कपूर, अजवायन व पुदीने का रस मिलाकर पीएं। हफ्ते में 2-3 बार इस ड्रिंक का सेवन वजन घटाने में भी मदद करता है।

PunjabKesari

पैरों को करे साफ

एक टब में गुनगुना गर्म पानी, 2 चम्मच नींबू व थोड़ा-सा कपूर का तेल/पाउडर मिक्स करें। अब इसमें कुछ देर पैर डुबोए। फिर प्यूबिक स्टोन व सॉफ्ट ब्रश से पैरों को साफ करके क्रीम या लोशन लगा लें। इससे इंफेक्शन व फंगस भी होगा और पैर भी मुलायम व साफ हो जाएंगे।

खुजली से छुटकारा

खुजली होने पर कपूर में चमेली तेल और नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाएं। इसे प्रभावित हिस्से पर लगाएं और कुछ देर के लिए छोड़ दें। इससे खुजली कुछ देर में ही ठीक हो जाती है।

झड़ते बालों का इलाज

नींबू के रस में थोड़ा-सा पिसी हुई कपूर मिलाएं। इसे जड़ों में अच्छी तरह लगाएं और फिर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद माइल्ड शैंपू से धो लें। इससे ना सिर्फ बालों का झड़ना बंद होगा बल्कि आप स्कैल्प इंफेक्शन व डैंड्रफ से बचे रहें।

PunjabKesari

Related News