26 APRFRIDAY2024 3:10:42 AM
Nari

योग से इन एक्ट्रेसने बढ़ती उम्र पर लगाया फुल स्टॉप! आप भी जरूर लें Inspiration

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 21 Jun, 2022 11:01 AM
योग से इन एक्ट्रेसने बढ़ती उम्र पर लगाया फुल स्टॉप! आप भी जरूर लें Inspiration

योग हमारी प्राचीन भारतीय विरासत का एक हिस्सा है। यह हमारे  तन, मन और आत्मा को संतुलित करता है, यही कारण है कि लोग इसे अब अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बना रहे हैं। यह आपको  शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक तौर पर भी फिट रखता है। तभी तो कई  बॉलिवुड सिलेब्रिटीज यह मानती हैं कि योग के बिना उनकी जिंदगी अधूरी है। आज हम आपको ऐसी कुछ एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने योग के सहारे अपनी  बढ़ती उम्र को मात दे दी है। 

PunjabKesari
शिल्पा शेट्टी 

सबसे पहले बात करते हैं शिल्पा शेट्टी की , जिनकी गिनती उन एक्ट्रेसेस में की जाती है जो एकदम फिट और बढ़ती उम्र के साथ यंग नजर आती हैं। वह अपने दिन की शुरुआत योग से करती है और इसी वजह से वो पूरे दिन फ्रैश और एक्टिव नजर आती है। उन्हे योगासन के अलावा प्राणायाम और सुर्यनमस्कार जैसे योग करना पसंद है। वह अकसर अपने फैन को फिट रहने के लिए योग, डाइट और वर्कआउट के टिप्स देती रहती हैं। 

PunjabKesari
 करीना कपूर 

इस लिस्ट में दूसरा नाम है बॉलीवुड की हॉट मॉम करीना कपूर का। वह एक पॉपुलर फिटनेस फ्रीक हैं, जो खुद को फिट रखने के लिए कई तरह के वर्कआउट करती हैं। वह अपनी खूबसूरती व ग्लोइंग स्किन में योग का अहम रोल मानती हैं। प्रेगनेंसी के दिनों में भी उन्होंने योग करना नहीं छोड़ा 

PunjabKesari

मलाइका अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा बढ़ती उम्र में भी  हॉट एंड सेक्सी दिखने के लिए योग को कभी नहीं छोड़ती।  इससे ना सिर्फ वह फिट रहती हैं बल्कि उनकी त्वचा भी ग्लोइंग रहती है। वह  समय-समय पर हेल्‍थ से जुड़ी बातों को लोगों के साथ साझा करती रहती हैं। साथ ही वह अपने फैंस को   योगासन करने का तरीका भी बताती रहती हैं। 

PunjabKesari
आलिया भट्ट

इस लिसट में चुलबुली आलिया भट्ट भी शामिल है। वह खुद को फिट रखने के लिए हफ्ते में 2 बार अष्टांग योगा करती हैं। योग न केवल  फिटनेस जर्नी में मदद करता है बल्कि ये बॉडी को फ्लेक्सिबल बनाने के साथ-साथ चेहरे की चमक भी बढ़ाता है। आलिया का मानना है कि योग तनाव तथा चिंता से राहत दिलता है।

PunjabKesari

बिपाशा बसु


फिटनेस फ्रीक बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा तो योग की जबरदस्त दीवानी है। पॉजिटिविटी चाहिए या फिर रात में बेहतर नींद, योग से सब संभव है और यही मैसेज बिपाशा फैंस को देती हैं। उनकी रूटीन में कपालभाति, अनलोम विलोम, मंडूकासन जैसे योग शामिल है।

PunjabKesari
दीपिका पादुकोण

इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण को भला कैसे भूल सकते हैं।  परफेक्ट फिगर और अपनी खूबसूरती को बनाए रखने के लिए दीपिका योगा को काफी तवज्जों देती हैं।वह फिटनेस को बनाए रखने के लिए कड़ा अनुशासन फॉलो करती हैं। वह  हर रोज 10 बार सूर्य नमस्कार करती है

PunjabKesari
दिव्या खोसला 

एक्ट्रेस, डायरेक्टर, प्रड्यूसर  दिव्या खोसला कुमार  फिट रहने के लिए और अच्छी स्किन के लिए योग करना कभी नहीं भूलती हैं। दिव्या का मानना ​​है कि हर किसी को थोड़ा वक्त निकाल कर अपनी बॉडी का ख्याल रखना चाहिए। 

Related News