05 DECFRIDAY2025 9:01:51 PM
Nari

The Great Khali ने एक वीडियो शेयर कर लिखा- इस पर बुरे-गंदे Comment ना करना

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 20 Dec, 2024 08:51 PM
The Great Khali ने एक वीडियो शेयर कर लिखा- इस पर बुरे-गंदे Comment ना करना

नारी डेस्कः पूर्व WWE रेसलिंग स्टार द ग्रेट खली, इंस्टाग्राम पर अक्सर वीडियो शेयर करते ही रहते हैं। लोग उनकी वीडियो पसंद भी करते हैं और जमकर ट्रोल भी। उनकी हर वीडियो पर यूजर्स के ढेरों कमेंट्स होते हैं लेकिन खली ने कभी इसका विरोध नहीं किया लेकिन हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर की, जिसकी कैप्शन में उन्होंने लिख दिया कि इस वीडियो पर बुरे कमेंट मत करना। अब आप सोच रहें होंगे कि हमेशा अपने एक्सरसाइज शैड्यूल या कही फैमिली गेट-टू-गैदर की वीडियोज शेयर करने वाले खली ने ऐसी कौन सी वीडियो शेयर कर दी है जिसके लिए उन्हें यह कहना पड़ा कि इस पर बुरे कमेंट ना करना।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by The Great Khali (@thegreatkhali)

दरअसल, ये वीडियो उनके परिवार की है। जब खली इंडिया वापिस आ रहे थे तो तब उन्होंने ये शेयर की जिसमें द ग्रेट खली की बेटी अवलीन राणा काफी उदास थी और रो रही थी क्योंकि उसके पिता उन्हें छोड़कर वापिस जा रहे थे। खली उन्हें मनाते हैं और उन्हें किस करते हुए नजर आते हैं। इस वीडियो को करीब साढ़े 4 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। इस पर वीडियो शेयर करते हुए खली ने लिखा- मेरी बेटी अवलीन काफी उदास हैं क्योंकि मैं इंडिया वापिस जा रहा हूं...इसी के साथ उन्होंने एक लाइन और लिखी कि बुरे कमेंट मत करना। दरअसल, लोग खली की हर वीडियो पर ही बहुत से कमेंट्स करते हैं। 

PunjabKesari

खली किसी काम से भारत लौट रहे थे और उनका परिवार उन्हें एयरपोर्ट छोड़ने आया था। बेटी के साथ खली की पत्नी और बेटा भी नजर आ रहे हैं। बता दें कि द ग्रेट खली का जन्म हिमाचल में हुआ था लेकिन अब वह अपने परिवार के साथ अमेरिका में रहते हैं। द ग्रेट खली ने WWE में डेब्यू से पहले एक्ट्रेस हरमिंदर कौर से साल 2002 में शादी की थी। शादी के 12 साल बाद 2014 में कपल की लाइफ में बेटी अवलीन राणा का स्वागत किया फिर उनके घर बेटे का जन्म हुआ।
PunjabKesari

'द ग्रेट खली' की वाइफ जालंधर के नूरमहल की रहने वाली हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हरमिंदर कौर ने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की है। दोनों की कदकाठी में अंतर होने के बाद भी खली और उनकी पत्नी की बॉन्डिंग काफी अच्छी है। शादी के कुछ साल बाद खली ने रेसलिंग में कदम रखा था, जिसके बाद उन्हें सब जानने लगे थे। हरमिंदर कौर राणा के मुताबिक, वे अपनी बेटी को भी अपने पति की तरह रेसलर बनाना चाहती हैं। 150 से 170 किलो के भारी-भरकम खली की डाइट भी बहुत ज्यादा है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि वे रोजाना 5 किलो चिकन खाते हैं। इसके अलावा 55 अंडे और 10 लीटर दूध भी उनकी डाइट में शामिल होता है। चीट डे पर वे कम से कम 60-70 भटूरे खा सकते हैं। खाने में उन्हें चिकन करी और अंडा करी बहुत पसंद है और वे काफी टेस्टी खाना बनाते हैं।

Related News