27 APRSATURDAY2024 11:21:43 AM
Nari

Heart Day: आपके दिल को हेल्दी रखेंगे ये कुकिंग ऑयल, आज ही करें डाइट में शामिल

  • Edited By neetu,
  • Updated: 29 Sep, 2021 10:36 AM
Heart Day: आपके दिल को हेल्दी रखेंगे ये कुकिंग ऑयल, आज ही करें डाइट में शामिल

खाना बनाने के लिए हर घर में ऑयल का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं बाजार में अलग-अलग तरह के तेल मिलते हैं। मगर इसके लिए सही तेल चुनने की जरूरत होती है। नहीं तो दिल संबंधी व अन्य बीमारियों की चपेट में आने का खतरा बढ़ता है। असल में, तेल में अधिक मात्रा में फैट जमा होता है। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, अधिक फैट का सेवन करने से ब्लड प्रेशर व कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है। इससे दिल संबंधी समस्याएं होने का खतरा रहता है। इससे बचने के लिए आपको ऐसे तेल का इस्तेमाल करना चाहिए जो दिल के लिए फायदेमंद हो। चलिए आज "विश्व हृदय दिवस" के खास मौके पर हम आपको कुछ खास कुकिंग ऑयल के बारे में बताते हैं, जो दिल को हेल्दी रखने में आपकी मदद करेंगे....

PunjabKesari

ऑलिव ऑयल

ऑलिव यानि जैतून तेल सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें अधिक मात्रा में मोनो अनसैचुरेटेड और पॉली अनसैचुरेटेड फैटी एसिड्स होते हैं। इससे तैयार भोजन का सेवन करने से दिल हेल्दी रहता है। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, जैतून तेल का सेवन करने से कार्डियोवस्कुलर बीमारियों का खतरा 15 और कोरोनरी हार्ट डिजीज का खतरा करीब 21 फीसदी कम हो जाता है। मगर जैतून तेल में स्मोकिंग पॉइंट कम होने के कारण इसे धीमी आंच पर ही पकाना चाहिए।

सूरजमुखी का तेल

सूरजमुखी के बीजों की तरह इसका तेल भी फायदेमंद होता है। इससे तैयार भोजन खाने से दिल को मजबूती मिलती है। इसमें विटामिन ई अधिक होता है। ऐसे में सूरजमुखी का तेल आंखों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। मगर इसमें ओमेगा 6 अधिक होने से इसे सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए।

PunjabKesari

कैनोला ऑयल

दिल की मजबूती के लिए कैनोला तेल बेस्ट माना जाता है। यह रैपसीड पौधे के काले बीजों से तैयार वनस्पति तेल है। कैनोला ऑयल में अन्य तेलों की तुलना में अधिक मात्रा में गुड फैट पाया जाता है। इसमें विटामिन ई, के अधिक होता है। ऐसे में यह सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है।

एवोकाडो ऑयल

एवोकाडो की तरह इसका तेल भी दिल के लिए फायदेमंद होता है। इससे कोलेस्ट्रॉल व ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहने में मदद मिलती है। इसके अलावा इसमें विटामिन ई अधिक होता है। ऐसे में यह स्किन व बालों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।

PunjabKesari

अखरोट का तेल

अखरोट तेल में ओमेगा 3, 6, कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट्स आदि गुण होते हैं। इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। ऐसे में दिल संबंधित बीमारियो से बचाव रहने में मदद मिलती है। मगर अखरोट तेल में स्मोकिंग पॉइंट कम होता है। ऐसे में इसे कम आंच पर पकाकर ही खाना बनाएं। आप इस तेल से सलाद, पैनकेक आदि की ड्रेसिंग कर सकती हैं।

 

Related News