28 APRSUNDAY2024 2:54:02 PM
Nari

चेहरे पर चाहिए गुलाबी निखार तो ट्राई करें Apple Face Mask

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 14 Dec, 2023 12:15 PM
चेहरे पर चाहिए गुलाबी निखार तो ट्राई करें Apple Face Mask

सर्दियों में शुष्क हवाओं के चलते स्किन ड्राई हो जाती है। ऊपर से सर्दियों में पानी भी लोग कम पीते हैं, जिससे चेहरे का निखार छीन जाता है। फिर चाहे जितने भी मॉइस्चराइजर  इस्तेमाल कर लें, वो बात नहीं बनती है। इसकी वजह ये है कि मॉइस्चराइजर में artificial ingredients होते हैं जो स्किन को डीप नॉरिश  नहीं करते हैं। अगर आप इसके बदले सेब को अपने चेहरे पर लगाएं तो फिर सर्दियों में भी चेहरे की रंगत गुलाबी रहेगी। इसका फेस पैक आपके चेहरे को अंदर से नेचुरली ग्लोइंग बनाएगा....

डल  स्किन के लिए सेब का फेस मास्क ...

सामग्री

दूध
सेब
ओटमील पाउडर

ऐसे करें तैयार

- सेब को पीसकर इसकी समूद प्यूरी बना लें।
- दूध और ओटमील पाउडर डालकर सारी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- फेस पैक को चेहरे और गर्दन पर अप्लाई करें और 20 मिनट तक लगाएं।
- फिर गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें।

ग्लोइंग स्किन के लिए फेस पैक

सामग्री
सेब
शहद
दालचीनी

ऐसे करें तैयार

- सेब को पीस लें। इसे एक बाउल में निकाल लें।
- इसमें थोड़ी सी शहद और 2 चुटकी दालचीनी पाउडर मिलाएं और सारी चीजों को मिक्स कर लें।
- इससे चेहरे, गर्दन और हाथ- पैरों की स्क्रबिंग करें।
- 15 मिनट तक लगाकर रखें।
- इसे हटाने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।

PunjabKesari

डीप क्लीन के लिए फेस मास्क

सामग्री
सेब
दही
नींबू का रस

ऐसे करें तैयार

- सेब को मिक्सी में पीसकर इसकी प्यूरी बना लें।
- इस प्यूरी में दही और नींबू का रस डालकर सारी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें।
- इस फेस पैक को चेहरे के अलावा गर्दन पर भी अप्लाई कर सकते हैं।
- लगभग 15-20 मिनट तक लगाकर रखें।
- फिर गुनगुने पानी से चेहरे धो लें।

PunjabKesari

Related News