26 APRFRIDAY2024 9:15:22 AM
Nari

कोरोना काल में कैसे रखें सेहत का ख्याल? WHO से बताएं खानपान के ये टिप्स

  • Edited By neetu,
  • Updated: 09 May, 2021 02:59 PM
कोरोना काल में कैसे रखें सेहत का ख्याल? WHO से बताएं खानपान के ये टिप्स

कोरोना का कहर देशभर में तेजी से फैल रहा है। वहीं रोजाना 4 लाख से ऊपर लोग इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं। वहीं अब तक 2 करोड़ से ऊपर लोग अपनी जाव गंवा चुके है। ऐसे में इस गंभीर स्थिति में हर किसी को कोरोना गाइडलाइंस का सख्ती से पालन चाहिए। साथ ही सेहतमंद रहने के लिए खानपान पर ध्यान देना चाहिए। 

वहीं डब्ल्यूएचओ यानी वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने कोरोना काल में खानपान संबंधी कुछ टिप्स बताएं है। इन बातों को फॉलो करके  सेहतमंद रहने के साथ कोरोना की चपेट में आऩे का खतरा कम होगा। तो चलिए जानते हैं उन टिप्स के बारे में...

रसोई घर की सफाई जरूरी

कोरोना व अन्य बीमारियों से बचने के लिए साफ व हैल्दी खाना चाहिए। वहीं खाना बनाने से रसोईघर की सफाई होना भी बेहद जरूरी है। नहीं तो किचन में मौजूद बैक्टीरिया खाने में पड़ कर आपको बीमार कर सकते हैं। इसके लिए रोजाना खासतौर पर किचन की गैस, स्लैब, बर्तन, चॉपिंग बोर्ड, डस्टबिन आदि की सफाई करें। इसके साथ ही खाने बनाने से पहले व बीच में जरूरत पड़ने पर हाथ धोते रहें। 

PunjabKesari

साफ पानी पीएं

पीने का साथ खाना बनाने के लिए भी साफ पानी यूज करें। आप चाहे तो पानी को गर्म करके इसे स्वच्छ बना सकती है। 

कच्चे और खाने को रखें दूर

कच्चा खाना यानी सीफूड, पॉल्ट्री उत्पादों आदि को पके भोजन के पास ना रखें। असल में, इससे कच्चे खाने में मौजूद बैक्टीरिया पके भोजन को खराब कर सकते हैं। ऐसे में आपको सेहत संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

मांसाहारी खाने को अच्छे से पकाना जरूरी

अगर आप नॉन-वेजिटेरियन है तो खाने के अच्छे से पकाएं। इससे उसपर पनप रहे सूक्ष्म जीव खत्म हो जाते हैं। एक रिसर्च के अनुसार, नॉनवेज खाने को हमेशा 70 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर पकाएं। 

PunjabKesari

खाने को सही तापमान में रखना जरूरी

भोजन पकाने के बाद उसमें छोटे-छोटे बैक्टीरिया जल्दी पनपते लगते हैं। इसलिए पके हुए खाने को 2 घंटे से अधिक रूम टेंपरेचर पर ना रखें। इसके साथ ही जल्दी खराब होने वाले भोजन को 5 डिग्री तापमान पर फ्रिज में रखें। इसके अलावा भोजन खाने से पहले इसे  तेज आंच पर अच्छी तरह से गर्म करें। ऐसा करने से इसमें मौजूद बैक्टीरिया खत्म हो जाएंगे। 

लंबे समय तक फ्रिज में रखा खाना खाएं

फ्रिज में खाना रखने से यह थोड़े समय तक ठीक रहता है। ऐसे में इसे खाया जा सकता है। मगर कोरोना काल में लंबे समय तक फ्रिज में रखें भोजन का सेवन करने से बचें। इससे संक्रमण होने का खतरा बढ़ता है। 

 

Related News