02 MAYTHURSDAY2024 8:24:54 AM
Nari

बेहद खास आज का बजट, महिलाओं को मिल सकता है सरकार की ओर से यह तोहफा

  • Edited By palak,
  • Updated: 01 Feb, 2024 09:48 AM
बेहद खास आज का बजट, महिलाओं को मिल सकता है सरकार की ओर से यह तोहफा

देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज 2024-25 का बजट संसद में पेश करने वाली हैं। हालांकि पीएम इस बात का खुद ऐलान कर चुके हैं कि नई सरकार बनाने के बाद वह पूर्ण बजट लेकर आएंगे। ऐसे में यह अंतरिम बजट ही होगा। आने वाले महीनों में लोकसभा के चुनाव भी होने वाले हैं। ऐसे में लोगों को इस बार के बजट से काफी उम्मीद है। मिडिल क्लास, महिलाएं, युवा इन सभी की नजर बजट पर टिकी है सभी को उम्मीद है कि इस बार के बजट में उनके लिए क्या खास होगा।

महिलाओं पर होगा खास फोकस 

सरकार के इस अंतरिम बजट में महिलाओं पर खास फोकस होगा। कृषि क्षेत्र में महिलाओं के लिए खास ऐलान भी किए जाते हैं। इसके अलावा महिलाओं के लिए बजट एलोकेशन में बढ़ोतरी हो सकती है। रिपोर्ट्स की  मानें तो पिछले 10 साल में इसमें 30 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। बजट में महिलाओं के लिए डायरेक्ट कैश ट्रांसफर योजना का भी ऐलान किया जा सकता है। महिलाओं को आर्थिक तौर पर मजबूत बनाने के लिए कौशल विकास योजना भी सरकार के द्वारा लाई जा सकती है। सरकार महिला किसानों के लिए सम्मान निधि 12 हजार रुपये कर सकती है। इसके अलावा महिलाओं के लिए ब्याज रहित लोन भी पेशकश कर सकती हैं। 

PunjabKesari

11 बजे होगा बजट पेश 

आपको बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपने कार्यालय से निकलकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मिलने के लिए पहुंची हैं। यहां वह राष्ट्रपति से बजट की मंजूरी लेंगे। इसके बाद 11 बजे के करीब वह सांसद में बजट पेश करेंगी।

PunjabKesari

लगातार छठा बजट पेश करेंगी निर्मला सीतारमण 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लगातार छठा बजट पेश करेगी। इसके साथ ही उनके नाम कई रिकॉर्ड होंगे। वह लगातार पांच पूर्ण बजट और एक अंतरिम बजट पेश करने के पूर्व प्रधानमंत्री मोरराजी देसाई के नाम दर्ज रिकॉर्ड की बराबरी करेगी। अंतरिम बजट पेश करने के साथ मनमोहन सिंह, अरुण जेटली, पी चिंदबरम और यशवंत सिन्हा जैसे पूर्व वित्त मंत्रियों के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ देंगी। इन नेताओं ने लगातार पांच बजट पेश किए थे। 

PunjabKesari

Related News