24 JANSATURDAY2026 5:30:45 PM
Nari

बच्चा पूरे दिन गर्भ में क्या करता है? हर मां को महसूस होनी चाहिए ये बातें

  • Edited By Monika,
  • Updated: 24 Jan, 2026 03:46 PM
बच्चा पूरे दिन गर्भ में क्या करता है? हर मां को महसूस होनी चाहिए ये बातें

नारी डेस्क : मां बनने का अनुभव दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास माना जाता है। गर्भावस्था के दौरान मां और बच्चे के बीच ऐसा अनोखा रिश्ता बनता है, जिसे शब्दों में बयान करना मुश्किल है। गर्भ में पल रहा बच्चा हर दिन कुछ नया करता है और हर हलचल मायने रखती है। इसलिए महिला को अपनी पूरी देखभाल करनी चाहिए। डॉक्टर के मुताबिक, बच्चे की हलचल, उसकी गतिविधियां और विकास की प्रक्रिया हर मां महसूस कर सकती है।

शुरुआती महीनों में बच्चा क्या करता है?

गर्भावस्था के पहले तीन महीनों में बच्चा बहुत छोटा होता है। इस दौरान उसकी हलचल कम होती है।
दिल की धड़कन शुरू हो जाती है
दिमाग, हाथ-पैर और आंखें बनने लगती हैं
मां इस समय हलचल महसूस नहीं कर पाती।

PunjabKesari

कब बढ़ती है बच्चे की हलचल?

चौथे से छठे महीने के बीच बच्चा ज्यादा एक्टिव हो जाता है और मां हलचल महसूस करने लगती है।
 इस दौरान बच्चे की गतिविधियां इस प्रकार होती हैं।
हाथ-पैर चलाता है
अंगूठा चूसता है
पलटती खाता है
अपनी ही दुनिया में खेलता है।

यें भी पढ़ें : कैंसर की दुश्मन हैं सर्दियों की ये 5 सब्जियां, शरीर को अंदर से कर देती हैं साफ

क्या बच्चा गर्भ में सोता है?

अधिकतर समय बच्चा सोता रहता है। एक्सपर्ट बताते हैं कि बच्चा दिन में लगभग 20 घंटे सोता है।
जब मां चलती-फिरती है, तो बच्चे को झूले जैसा एहसास होता है और वह आराम से सो जाता है।

PunjabKesari

क्या बच्चा गर्भ में आवाजें सुन सकता है?

छठे महीने के बाद बच्चे में सुनने की क्षमता विकसित होती है।
मां की धड़कन
मां की आवाज
बाहर की हल्की आवाजें
बच्चा इन आवाजों को महसूस कर सकता है।

यें भी पढ़ें : शनिदेव का वाहन जानें कैसे बन गया कौवा, क्यों हैं उनके लिए सबसे खास?

बच्चे को हेल्दी रखने के लिए जरूरी बातें

पूरे दिन पौष्टिक आहार लें
भरपूर पानी पिएं
हल्की एक्सरसाइज करें
स्ट्रेस से बचें और दिन में पर्याप्त नींद लें।

Related News