21 SEPSATURDAY2024 6:48:06 AM
Nari

दिल्ली में ठंड ने तोड़ा 13 साल का रिकॉर्ड, सर्द हवाओं ने बदले राजधानी के हालात

  • Edited By palak,
  • Updated: 31 Jan, 2024 11:22 AM
दिल्ली में ठंड ने तोड़ा 13 साल का रिकॉर्ड, सर्द हवाओं ने बदले राजधानी के हालात

ठंड का कहर कम होने का नाम ही नहीं ले रहा। बीते दिन भी दिल्ली की सर्दी ने 13 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दिल्ली में इस महीने यानी की 30 जनवरी तक औसत अधिकतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो 13 सालों में सबसे कम है। मंगलवार तक के आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई है। आंकड़ों की मानें तो 30 जनवरी तक राजधानी में औसत न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है, जो कि 13 सालों में दूसरी बार सबसे कम रहा है। आज यानी की 31 जनवरी को भी दिल्ली में घना कोहरा छाया हुआ है और ठंड भी वैसी ही है। 

इतना डिग्री है राजधानी का तापमान 

दिल्ली के कुछ हिस्सों में मंगलवार की सुबह तक घना कोहरा छाया रहा है। सफदरजंग वेधशाला ने न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। भारत मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 100 प्रतिशत तक दर्ज की गई है। आंकड़ों की मानें तो 1-30 जनवरी के दौरान दिल्ली में औसत अधितकतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस रहा है जो की 13 सालों में सबसे कम है। जनवरी 2012 में पूरे महीने का औसत अधिकतम और न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस और 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा था जबकि जनवरी 2013 में यह  19 डिग्री और 6.1 डिग्री दर्ज किया गया था। 

PunjabKesari

दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल

मौसम कार्यालय की मानें तो बुधवार यानी की आज ज्यादातर जगहों में घने कोहरा और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने के अनुमान भी जताया है। दिल्ली में आज का न्यूनतम और अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और 19 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। दिल्ली में विजिबिलिटी शून्य हो गई है। सड़क पर कुछ भी नहीं दिखाई दे रहा है। आज भी दिल्ली के आसमान में बादल ही छाए रहेंगे और धूप निकलने की संभावना भी कम है। 

PunjabKesari

357 एक्यूआई किया गया था दर्ज 

दिल्ली में मंगलवार की रात 11 बजे एक्यूआई 357 दर्ज किया गया जो बहुत ही खराब श्रेणी में आता है। शून्य और 50 के बीच का एक्यूआई को अच्छा 51 और 100 के बीच संतोषजनक 101 और 200 के बीच मध्यम 201 और 300 के बीच खराब 301 और 400 के बीच बहुत खराब तथा 401 और 500 के बीच गंभीर माना जाता है।

PunjabKesari

 

Related News