फेस्टिवल सीजन शुरू हो चुका है। करवा चौथ के बाद लोग दीवाली की तैयारियों में लग जाएंगे। दीवाली पर जहां लोग अपने घर की अच्छी तरह से साफ-सफाई करते हैं वहीं लोग घर की सजावट में कुछ बदलाव करते हैं। बता अगर घड़ी की करें, तो यह लोगों को समय बताने के अलावा डैकोरेशन का खास हिस्सा भी होती है। शायद इसलिए ज्यादातर लोग दीवाली पर नई घड़ी जरूर खरीदतें।

दीवारें अलग-अलग तरह की डिजाइनर घडियों से और खूबसूरत दिखाई देती हैं। ऐसे में आज हम आपको लेटेस्ट घड़ी के कुछ ऐसे ही खास डिजाइन्स दिखाएंगे, जो आपके घर की शोभा बढ़ा देगी। चलिए देखते हैं घड़ी के कुछ डिजाइन्स।

लाइट कलर की दीवारों पर डार्क कलर की घडियां बहुत अच्छी लगती हैं। बर्ड थीम, एनिमल थीम, गुड मैसेज, मोटिवेशन, फोटो फ्रेम, अलार्म क्लॉक के अलावा और भी बहुत तरह की घडियां आप अपनी पसंद और जरूरत के हिसाब से लगा सकते हैं।

घर के इंटीरियर को ध्यान में रखते हुए और प्रिटिड दीवारों पर डिजाइनर घडी लगाएं।

बच्चों के कमरे में कार्टून कैरेक्टर थीम की घडी लगा सकते हैं, जिससे कमरा और भी खूबसूरत दिखाई देगा।

पुराने जमाने में बड़ी-बड़ी और यूनिक स्टाइल की घड़ियों को दीवारों पर लगाया जाता था। इन वॉल क्लॉक से घर काफी खूबसूरत लगता है। मॉडर्न समय में रेट्रो स्टाइल वॉल क्लॉक का खूब ट्रैंड देखा जा रहा हैं।

आप थीम वाली वॉक क्लॉक से भी अपने घर को अट्रैक्टिव लुक दे सकते हैं। आप चाहे तो इन थीम बेस्ड वॉल क्लॉक को खुद तैयार कर सकते है।

किचन के लिए आप इस तरह के डिजाइन्स वाली घड़ी चुन सकते हैं।

वॉल क्लॉक का यह डिजाइन भी बिल्कुल हटकर है, जिसे आप आसानी से कहीं भी टांग सकते हैं।



