26 APRFRIDAY2024 8:48:46 PM
Nari

बिना वीजा लगवाए कर सकतें हैं भारतवासी इन 10 देशों की सैर

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 20 Jun, 2019 05:48 PM
बिना वीजा लगवाए कर सकतें हैं भारतवासी इन 10 देशों की सैर

एक देश से दूसरे देश जाने के लिए व्यक्ति को वीजा लगवाने की जरुरत पड़ती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसे भी देश हैं जहां भारतीय लोग बिना वीजा अपलाई किए आसानी से आ-जा सकते हैं। जी हां, आपको सुनकर हैरानी होगी कि आखिर ऐसे कौन से देश हैं जो भारतीयों को बिना वीजा के अपनी कंटरी मे विसिट करने की अनुमति देते हैं। तो चलिए आज हम आपको बतातें हैं ऐसे 10 देशों के नाम जहां भारत वासी बिना वीजा के जा सकते हैं, साथ ही वहां काम भी कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उन देशों की सूची...

नेपाल

नेपाल भारत के बहुत ही करीब स्थित देश है। सन् 1950 से शुरु होई इन दोनों देशों में दोस्ती अभी तक कायम है। भारतीय न केवल नेपाल जाकर घूम फिर सकते हैं बल्कि यहां रहकर काम भी कर सकते हैं। आप चाहें तो यहां रह भी सकते हैं, लेकिन उसके लिए आपके पास वोटर आईडी या फिर आधार कार्ड होना जरुरी है। नेपाल में स्थित पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन करने के अलावा यहां का वातावरण हसीन वादियों के साथ लतपत है।

PunjabKesari

मॉरीशस

मॉरीशस को एशिया के देशों में से सबसे हसीन देश माना जाता है। हनीमून कपलस के लिए यह प्लेस सबसे बेस्ट मानी जाती है। यहां आप ब्यूटीफुल वॉटर फॉलस, प्रकृति के खूबसूरत नजारे और नीले समुंद्र का लुत्फ उठा सकते हैं। वॉटर स्पोर्टस पसंद और बिजनेस क्लास लोगों के लिए मॉरिशस सबसे बेस्ट ऑपशन साबित हो सकता है। मॉरीशस जाते वक्त हवाई अड्डे पर आपके पासपोर्ट पर 60 दिनों की अनुमति के रुप में स्टैंप लगाई जाएगी।

PunjabKesari

भूटान

नेपाल की तरह भूटान भी भारत का निकटतम देश है। यहां भी बिना वीजा के आसानी से जाया जा सकता है। यहां घूमने-फिरने और शौपिंग करने के लिए आपको भूटान की ही करंसी खरीदनी पड़ेगी। भूटान के पूर्वी हिमालय और बौद्ध धर्म के मंदिर बहुत ज्यादा फेमस हैं।

हाइती

हाइती वेस्टइंडीज के हिपैनियोला नामक द्वीप के पश्चिमी में स्थित देश है। इसके चारों तरफ पानी होने की वजह से इसे द्वीप कहा जाता है। इसीलिए लोग यहां घूमने जाना पसंद करते हैं। एशिया का हिस्सा न होते हुए भी यहां जाने के लिए भारतीय लोगों को वीजा लगवाने की आवश्यकता नहीं पड़ती। हाइती जाने के लिए केवल पासपोर्ट और 10 डॉलर फीस देने की आवश्यकता पड़ती है। दोनों देशों की मुद्राओं में अधिक अंतर न होने के कारण आप कम खर्चे में ही यहां शॉपिंग कर सकते हैं।

PunjabKesari

जमैका

हाइती की तरह जमैका भी अरेबियन देश है। ऊंचे पहाड़, समुद्री जीव, नाच गाना देखना पसंद है तो आपके लिए जमैका एक अच्छा ऑपशन हो सकता है। जमैका दुनिया भर में अपने संगीत के लिए फेमस है। लेकिन बिना वीजा के जमैका में केवल 30 दिनों के लिए ही रहा जा सकता है। जी हां जमैका जाते वक्त हवाई अड्डे पर आपके पासपोर्ट पर 30 दिन रहने की स्टैंप लगा दी जाती है, जो आपके लिए वीजा का ही काम करती है। उसके बाद आप जमैका में बेझिझक घूम फिर सकते हैं।

त्रिनिदाद और टोबैगो

यह देश वेनेजुएला देश के पास स्थित है। पानी से घिरे इस देश को भी द्वीप ही कहा जाता है। यह देश भारतीयों को 90 दिनों तक अपने देश में बिना वीजा के रहने की अनुमति देता है। इस देश में कार्निवल बहुत धूम-धाम से आयोजित किया जाता है। त्रिनिदाद और टोबैगो जाते वक्त बस एक बात का ध्यान रखना जरुरी है कि आपके पासपोर्ट की वैलिडिटी 6 महीने तक की पड़ी होनी चाहिए। उसके बाद आप इस कंटरी में घूमने का पूरा लुत्फ उठा सकते हैं। 

PunjabKesari

इक्वेडोर

इक्वेडोर दक्षिण अमेरिका में स्थित एक छोटा सा देश है। दुर्ळभ जीवों से भरे ऐमाजोन जंगलो के बारे में तो आपने सुना ही होगा। इक्वेडार का एक हिस्सा ऐमाजोन जंगलो के साथ घिरा हुआ है। जहां अलग-अलग प्रजाति के जीव आपको देखने को मिलेंगे। जंगल सफारी का शौंक रखने वाले लोग इक्वेडोर जाकर अपना यह शौंक पूरा कर सकते हैं। 

माइक्रोनेशिया

हाइती की तरह माइक्रोनेशिया का नाम भी काफी कम लोगों ने सुना होगा। पैसिफिक सागर के साथ बसे इस देश में लगभग 300 द्वीप हैं। यह देश अपने में ही एक अलग दुनिया बसाए बैठा है। यहां जाने के बाद इस जगह के खूबसूरत नजारे आप भूल नहीं पाएंगे। अंडर वॉटर स्कीइंग के लिए माइक्रोनेशिया से बेस्ट ऑपशन और कोई नहीं हो सकता। परेशानी की बात बस यह है कि जल्द ही एक्सपायर होने वाले पासपोर्ट होल्डर व्यक्ति को यह देश वीसा नहीं देता।

PunjabKesari

इंडोनिशिया

भारत के बेहद करीब देश में आप बेहद कम खर्चे में घूम सकते हैं। इंडोनेशिया में आपको वोलकानोइस यानि ज्वालामुखी देखने को मिलेंगे। यह देश प्राकृतिक सुंदरता से भरा देश है। यही कारण है कि प्रत्येक वर्ष अलग-अलग देशों से लोग इंडोनेशिया घूमने के लिए आते हैं। 

सरबिया

यूरोप के साथ स्थित एस देश में जाने के लिए भी वीसा की आवश्यकता नहीं है। इस देश में आपको रोमन आरकीटेक्चर देखने को मिल सकता है। इतिहासिक जगह होने की वजह से यहां आपको पुराने मोनुमेंट्स देखने को मिल जाएंगे। अलग-अलग देशों के इतिहास के बारे में जानकारी रखने के इच्छुक लोगों के लिए सरबिया की सैर मूल्यवान सिद्ध हो सकती है। 

PunjabKesari

Related News