17 JULTHURSDAY2025 12:19:13 PM
Nari

बैंगलोर में भगदड़ की घटना के बाद मुंबई लौटे विराट- अनुष्का, दोनों के चेहरे पर दिखी उदासी

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 05 Jun, 2025 01:52 PM
बैंगलोर में भगदड़ की घटना के बाद मुंबई लौटे विराट- अनुष्का, दोनों के चेहरे पर दिखी उदासी

नारी डेस्क: आरसीबी की ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाने के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा मुंबई वापस आ गए हैं। इस जोड़े को एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया, लेकिन इस दौरान इनके चेहरे पर साफ नजर आ रही है। बुधवारको रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के आईपीएल 2025 की जीत का जश्न उस समय दुखद मोड़ ले गया जब बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास भगदड़ मच गई जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई। 

 

 

आरसीबी की बड़ी जीत के बाद विराट, अनुष्का मुंबई वापस आ गए इंटरनेट पर उनकी कई तस्वीरे सामने आई है, जहां हम विराट और अनुष्का को अपनी कार की ओर जाते हुए देख सकते हैं। एयरपोर्ट लुक के लिए पावर कपल ने कैजुअल्स चुना। जीरो एक्ट्रेस ने ब्लू बैगी जींस के साथ ब्लैक टी-शर्ट और खुले बाल पहने थे। दूसरी ओर, क्रिकेटर स्काई ब्लू रंग की जींस के साथ व्हाइट शर्ट में हैंडसम लग रहे थे।


रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मंगलवार को अहमदाबाद में 18 साल में अपना पहला आईपीएल खिताब जीता, जिसके बाद शहर में एक भव्य जश्न मनाया गया। एक खुली छत वाली बस परेड का आयोजन किया गया था, और अपने पसंदीदा खिलाड़ियों का स्वागत करने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। हालांकि, उत्सव का माहौल जल्द ही दुखद हो गया। स्टेडियम के पास करीब दो लाख प्रशंसक इकट्ठा हो गए, जिससे सुरक्षा बल परेशान हो गए। स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई, जिसके परिणामस्वरूप भगदड़ मच गई जिसमें 45 से अधिक लोग घायल हो गए और जश्न पर भी असर पड़ा। 


विराट, अनुष्का ने बेंगलुरु में मची भगदड़ पर प्रतिक्रिया दी घटना के बाद, दोनों और आरसीबी टीम ने एक आधिकारिक बयान साझा किया। उन्होंने कहा, "हम आज दोपहर टीम के आगमन की प्रत्याशा में पूरे बेंगलुरु में सार्वजनिक समारोहों के बारे में मीडिया रिपोर्टों के माध्यम से सामने आई दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं से बहुत दुखी हैं। सभी की सुरक्षा और भलाई हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है"। 

Related News