19 APRFRIDAY2024 12:55:16 PM
Nari

गर्लफ्रेंड संग शादी के बंधन में बंधे विक्रांत मैसी, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 19 Feb, 2022 04:02 PM
गर्लफ्रेंड संग शादी के बंधन में बंधे विक्रांत मैसी, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें

लंबे समय से गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर के साथ रिलेशनशिप में रह रहे एक्टर विक्रांत मैसी कल शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने हिमाचल में सात फेरे लिए। विक्रांत फिल्म 'मिर्जापुर' में काम कर चुके हैं। सोशल मीडिया पर उनकी शादी की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। इस दौरान शीतल ने लाल रंग के लंहगा पहना जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं तो वहीं विक्रांत भी सफेद रंग की शेरवानी में काफी हैंडसम लगे।

PunjabKesari

शीतल ने मांग टीका, नथ, हाथों में लाल चूड़ा और हैवी नेकलेस के साथ अपने ब्राइडल लुक को कंप्लीट किया। 

वेलनटाइन डे पर की थी कोर्ट मैरिज 

बता दें मीडिया रिपोटर्स के मुताबिक इस साल 14 फरवरी को दोनों ने वर्सोवा स्थित घर में रजिस्टर्ड मैरिज की थी। अभी कुछ दिन पहले विक्रांत और शीतल ने अपनी शादी की तारीक तय की थी और इस रस्म को उनके परिवार वालों के सामने गुपचुप तरीके से रखा गया। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

कब हुई थी दोनों की पहली मुलाकात 

विक्रांत और शीतल की पहली मुलाकात सीरिज 'ब्रोकन बट ब्युटीफूल' के दौरान 2015 में हुई थी। जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे को 6 साल तक डेट किया। 2020 में दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन कोरोना ने सबकुछ बिगाड़ दिया। 

 

Related News