04 MAYSATURDAY2024 7:21:32 PM
Nari

घर में रखा इन Vastu Tips का ध्यान तो अच्छी सेहत के साथ आएगी आशियाने में बरकत

  • Edited By palak,
  • Updated: 06 Aug, 2023 04:12 PM
घर में रखा इन Vastu Tips का ध्यान तो अच्छी सेहत के साथ आएगी आशियाने में बरकत

वास्तु शास्त्र में बहुत से लोगों का विश्वास होता है। इसके चलते वह घर में सारी चीजें इसके अनुसार, ही बनवाना पसंद करते हैं। माना जाता है कि यदि घर में हर चीज इसके अनुसार रखी जाए तो आशियाने में पॉजिटिव एनर्जी का वास होता है और घर में रहने वाले सदस्य स्वस्थ, सुखी और धनवान बनते हैं। तो चलिए आज आपको कुछ ऐसे ही वास्तु नियम बताते हैं जिनका पालन करने से आपके घर में पॉजिटिविटी आएगी....

रेकी क्रिस्टल

वास्तु शास्त्र की मानें तो घर में रेकी क्रिस्टल रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसे घर में रखने से कई तरह की परेशानियां दूर होती हैं। इसके अलावा घर के सदस्य भी स्वस्थ रहते हैं। इस क्रिस्टल को आप घर के मध्य भाग में रख सकते हैं। इससे घर की नेगेटिविटी दूर होती है और परिवार में भी सुख शांति आती है। 

PunjabKesari

साफ-सफाई रखें

घर में हमेशा साफ-सफाई रखनी चाहिए। घर के अंदर लगे मकड़ी के जाले, धूल-गंदगी समय-समय पर साफ करते रहें। इससे घर की नेगेटिविटी दूर होती है। इसके अलावा ऐसे घर में मां लक्ष्मी भी स्वंय वास करती हैं जिस घर में हमेशा साफ-सफाई रहती हो।

इस जगह को रखें खाली 

घर के मध्य भाग को हमेशा खाली रखना चाहिए यहां पर कभी भी भारी सामान नहीं रखना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार, यहां पर भारी सामान रखने से पॉजिटिव एनर्जी बाधित होती है और घर में प्रवेश नहीं कर पाती जिसके कारण घर का माहौल भी खराब होने लगता है। इसलिए इस जगह को हमेशा खाली ही रखें।

PunjabKesari

मुख्यद्वार पर रखे इस बात का ध्यान 

घर के मुख्यद्वार पर गणेशजी की प्रतिमा लगाएं। इससे घर में सुख-समृद्धि दूर होती है और घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है। इसके अलावा इसे मुख्य द्वार को बनाने के लिए शीशम, आम की लकड़ी ही चुनें। इससे घर में पॉजिटिविटी का संचार होता है।  

घर में लगाएं ये पौधे 

घर में कुछ पौधे लगाने बहुत ही शुभ माने जाते हैं जैसे अनार का पौधा लगाने से कर्ज में मुक्ति मिलती है और घर में समृद्धि का आगमन होता है। इसके अलावा हल्दी का पौधा लगाने से घर की नेगेटिव एनर्जी दूर होती है। ऐसे में परेशानियां दूर करने के लिए आप इन्हें अपने घर में लगा सकते हैं। 

PunjabKesari
 

Related News