18 APRTHURSDAY2024 12:07:38 AM
Nari

Malaika ने BF पर लुटाया प्यार तो नेहा को मिला खास गिफ्ट, देखिए सेलेब्स का Valentines Day

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 15 Feb, 2022 12:30 PM
Malaika ने BF पर लुटाया प्यार तो नेहा को मिला खास गिफ्ट, देखिए सेलेब्स का Valentines Day

Valentine's Day प्यार करने वालों के लिए बेहद खास दिन है। इस दिन लोग अपने पार्टनर या Love One को स्पेशल फील करवाते हैं तो वहीं कुछ लोग अपने प्यार का इजहार करते हैं। कल वैलेंटाइन के मौके पर सिर्फ बॉलीवुड कपल्स भी एक-दूसरे के प्यार में डूबे नजर आए। हालांकि हर किसी ने अपने-अपने अंदाज में वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया। चलिए आपको दिखाते हैं बॉलीवुड सेलेब्स ने कैसे मनाया वैलेंटाइन डे...

 

सबसे पहले बात करते हैं मलाइका अरोड़ा की, जिन्होंने वैलेंटाइन के मौके पर अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें दोनों एक दूसरे के गले लगे हुए हैं जबकि अर्जुन अपनी लेडी लव मलाइका को फोरहेड पर किस कर रहे हैं। इसके साथ मलाइका ने कैप्शन में लिखा, "Mine"।

 

सिंगर नेहा कक्कड़ ने भी पति रोहनप्रीत के साथ वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया जिसकी झलक नेहा ने सोशल मीडिया पर दिखाई।

 

करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें पति सैफ अली खान और उनके बेटे तैमूर अली खान हाथों में आइसक्रीम बार पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, "क्या यह वैलेंटाइन्स डे है? ठीक है तो आइसक्रीम... #फॉरएवर टू। सैफू और टिम टिम।"

 

सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपने पति आनंद आहूजा के साथ अपनी एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों आनंद बहुत प्यार से सोनम को देखते नजर आ रहे हैं। इसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, "दिलों से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ नहीं।"

 

आनंद ने भी इंस्टाग्राम पर वी-डे की खास पोस्ट शेयर की है, जिसमें दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़े हुए कहीं जाते नजर आ रहे हैं। पोस्ट के साथ, उन्होंने लिखा, "एक साथ और हमेशा के लिए # हर दिन घटना … @sonamkapoor।"

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by anand s ahuja (@anandahuja)

अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के साथ एक खूबसूरत सेल्फी पोस्ट करके वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा की जिसमें अर्जुन गैब्रिएला को गले लगाते हुए देख रहे हैं। कैप्शन में उन्होंने लिखा, "हैप्पी लव ❤️ #happyvalentinesday।"

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arjun (@rampal72)

 

राजकुमार राव ने भी अपनी पत्नी पत्रलेखा के साथ पहला वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया। उन्होंने अपनी शादी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "@patralekhaa Today, Tomorrow, Forever"।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)

फराह खान ने अपनी बेटी के साथ फोटो शेयर करते हुए कहा, "हैप्पी वैलेंटाइन्स ❤️ मुझे और कुछ कहने की जरूरत है।"

 

वेलेंटाइन डे पर रितेश देशमुख ने जेनेलिया डिसूजा के साथ एक फनी वीडियो शेयर किया। इसमें दोनों एक मेज पर बैठे हैं जबकि जेनेलिया चाय की चुस्की ले रही है। कैप्शन में उन्होंने लिखा, "हैप्पी वैलेंटाइन्स डे ….."

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Riteish Deshmukh (@riteishd)

अभिनेत्री शमिता शेट्टी और उनके प्रेमी राकेश बापट ने भी बिग बॉस के घर से बाहर निकलते हुए अपनी पहली वेलेंटाइन पोस्ट की। राकेश ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी और शमिता के हाथ पकड़े हुए एक तस्वीर साझा की। तस्वीर में लिखा है, "अच्छे हाथों में #ShaRa, शमिता शेट्टी।"

PunjabKesari

वहीं , बॉलीवुड एक्टर कुणाल खेमू ने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन दिया, "मेरा वैलेंटाइन आज, कल और हमेशा के लिए.. ❤️"

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kunal Kemmu (@kunalkemmu)

Related News