26 APRFRIDAY2024 11:36:14 PM
Nari

Kitchen Tip: खाने के साथ बर्तनों की चमक बढ़ाएगा ये सॉस

  • Edited By Harpreet,
  • Updated: 06 Aug, 2019 04:24 PM
Kitchen Tip: खाने के साथ बर्तनों की चमक बढ़ाएगा ये सॉस

स्नैक्स के साथ खाई जाने वाली टोमेटो सॉस का इस्तेमाल रसोई के बर्तनों को चमकाने के लिए भी किया जा सकता है। जी हां, सुनने में शायद आपको कुछ अटपटा लगे मगर टोमेटो सॉस में पाए जाने वाले अम्‍लीय तत्व बर्तनों और कई अन्य चीजों को चमकाने का काम करते हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर इसका इस्तेमाल किस तरह से किया जा सकता है...

तांबे और पीतल के बर्तन

तांबे और पीतल के बर्तन रसोई में पड़े-पड़े अपनी चमक खोने लगते हैं। ऐसे में आपको उनकी हर 3 से 4 महीने बाद सफाई जरुर करनी चाहिए। टोमेटो सॉस के साथ इन बर्तनों की सफाई काफी आसान हो जाती है। बर्तन साफ करने के लिए आपको 15 से 20 मिनट तक सॉस को बर्तनों पर लगा रहने देना है। कुछ देर बाद बर्तनों को नार्मल नहीं बल्कि गर्म पानी के साथ साफ करना है।

PunjabKesari,nari

कुकवेयर की सफाई में मददगार

खाना बनाते वक्‍त बर्तनों का और बर्नर का जलना लाजमी है। मगर जले बर्तनों को साफ करना आसान काम नहीं। इन जले हुए निशानों पर कुछ देर केचअप लगाकर ऐसे ही छोड़ दें और फिर गर्म पानी के साथ साफ कर लें। बर्तन ऐसे चमक जाएंगे जैसे कभी जले ही नहीं थे। 

कार भी हो जाती है साफ

कार के शीशों को चमकाने के लिए आप टोमेटो केचअप का इस्‍तेमाल करें। इसके लिए एक मुलायम कपड़े पर केचअप लगाएं और फिर उससे शीशों को साफ करें। इसे कुछ देर लगा रहने दें और फिर पानी से साफ कर लें। कार के शीशे एक दम चमक उठेंगे।

PunjabKesari,nari

जंग के दाग हो जाते हैं गायब 

कई घरों में खिड़की और दरवाजे की बनावट में लोहे का इस्‍तेमाल किया जाता है। बारिश का पानी पड़ने की वजह से लोहे पर जंग लग जाता है। इन्‍हें हटाना बहुत मुश्किल होता है। मगर मगर जंग लगी वस्‍तुओं पर अगर आप टोमेटो केचअप लगाने से इसके जिद्दी दागों से छुटकारा पाया जा सकता है। केचअप को जंग लगे स्‍थान पर लगाएं और फिर कुछ घंटों के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद पानी में वॉशिंग सोडा मिलाकर उसका स्‍प्रे तैयार कर लें। इस स्‍प्रे को जंग लगे स्‍थान पर छिड़क कर लोहे के स्‍क्रबर से रगड़ें। जंग के निशान चले जाएंगे। 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News