19 APRFRIDAY2024 3:25:47 AM
Nari

जब टूटने के कगार पर पहुंच गया था अनीता का रिश्ता,पति की इस बात ने बदली थी पूरी कहानी

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 03 Oct, 2020 06:12 PM
जब टूटने के कगार पर पहुंच गया था अनीता का रिश्ता,पति की इस बात ने बदली थी पूरी कहानी

टीवी की नागिन अनीता हसनंदानी अक्सर अपने फैशन स्टाइल को लेकर चर्चा में रहती है। उनकी सोशल मीडिया अकाउंट पर एक नजर डाले तो अनीता और उनके पति रोहित रेड्डी की खूबसूरत तस्वीरें भरी मिलेगी। अनीता और रोहित एक-दूसरे से बेइंतहा प्यार करते हैं लेकिन एक वक्त इनकी जिंदगी में एेसा भी आया जब मानो सब खत्म ही होने वाला था लेकिन रोहित की एक बात ने इनके रिश्ते को बचा लिया। 

नशे में अनीता ने पति रोहित को सुनाई थी कई बातें

एक इंटरव्यू में खुद अनीता ने इस बारे में बात की थी। एक्ट्रेस ने कहा था,  “मैं शुरुआती दिनों में शराब पीना पसंद करती थी। एक रात मैं ओवरबोर्ड हो गई और मैंने रोहित से पुरानी बातों को लेकर काफी झगड़ा किया। हालांकि, जब मैंने दूसरे दिन रोहित से मांफी मांगते हुए कहा कि रोहित यदि आप चाहते हैं तो मैं शराब पीना छोड़ दूंगी। लेकिन उन्होंने कहा कि, आपको मेरे लिए कुछ भी बदलने की जरूरत नहीं है। बस खुद पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें। आप एक जानी-मानी शख्सियत हैं, जिसे हर कदम सावधान रहना होगा।'' यह वह समय था, जब रोहित ने न चाहते हुए भी मुझे पूरी तरह बदल दिया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Made for each other 👀 @rohitreddygoa 😂🤣😂

A post shared by Anita H Reddy (@anitahassanandani) on Sep 20, 2020 at 9:40pm PDT

अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी के रिश्ते की खास बात यह है कि दोनों पति-पत्नी से पहले अच्छे दोस्त है। रोहित यह जानते है कि अनीता जिस इंडस्ट्री में है वहां पर लेट नाइट पार्टियां आम है लेकिन उन्होंने उसे बदलने की कभी कोशिश नहीं की। अनीता की खुशी के लिए रोहित नच बलिए शो का हिस्सा बने।

साल 2013 में की थी रोहित से शादी

साल 2013 में अनीता हसनंदानी ने बिजनेसमैन रोहित रेड्डी से गोवा में शादी की थी। दोनों की लवस्टोरी भी काफी दिलचस्प है। जिम में पहली बार दोनों एक-दूसरे को मिले थे लेकिन कभी इनकी बात नहीं हुई। इसी दौरान रोहित अनीता को अपना दिल दे बैठे। कुछ समय बाद रोहित ने अनीता को एक पब के बाहर अपनी कार का इंतजार करते हुए देखा और उन्हें अपने दिल की बात कह दी। इससे अनीता हैरान रह गईं। रोहित तब तक यह नहीं जानते थे कि अनीता जानी मानी टीवी एक्ट्रेस हैं।

इसके बाद दोनों अच्छे दोस्त बन गए। बातों का सिलसिला शुरू हो गया और इनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। अनीता को रोहित के डिंपल, फिजीक और उनके अच्छे बर्ताव से प्यार हो गया। दोनों की शादी को लगभग 7 साल बीत चुके है लेकिन शादी के इतने सालों बाद भी इन दोनों का प्यार पहले जैसा ही बना हुआ है, जिसके पीछे का कारण सिर्फ और सिर्फ एक-दूसरे का परफेक्ट साथ है। जिन कपल्स को लगता है कि शादी के कुछ साल बाद रिश्ते में दूरियां आने लगती है वो अनीता और उनके पति से कुछ रिलेशनशिप टिप्स ले सकते है। 

 

Related News