28 APRSUNDAY2024 5:45:48 PM
Nari

डिलीवरी के बाद वजन घटाने के लिए ट्राई करें ये ड्रिंक्स, फैट होगा छूमंतर

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 09 Dec, 2022 05:16 PM
डिलीवरी के बाद वजन घटाने के लिए ट्राई करें ये ड्रिंक्स, फैट होगा छूमंतर

प्रेगनेंसी के बाद अक्सर महिलाएं अपने बढ़ते हुए वजन को लेकर परेशान रहती है। मां बनने के बाद शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जिसकी वजह से शरीर का वजन भी तेजी से बढ़ता है। कुछ लोगों को डिलीवरी के बाद कई तरह की समस्याएं भी होने लगती हैं। मोटापे की समस्या से वो महिलाएं ज्यादा परेशान रहती हैं जिनके बच्चे सिजेरियन से होते हैं, ऐसी महिलाएं के पेट पर काफी चर्बी चढ़ जाती है। मां बनने के बाद एक महिला पर दो लोगों की जिम्मेदारी हो जाती है। ऐसे में नन्हे बच्चे से अपने लिए वक्त निकाल पाना काफी मुश्किल होता है। कई महिलाएं खुद पर ध्यान नहीं दे पाती हैं। अगर आप भी प्रेगनेंसी के बाद अपने बढे़ हुए वजन से परेशान हैं तो चलिए आज आपको कुछ टिप्स बताते हैं, जिससे आप आसानी से अपना वजन कम कर सकती हैं।

PunjabKesari

प्रेगनेंसी के बाद इस तरह वजन कम करें

अजवाइन का पानी

बच्चा होने के बाद आपको पेट कम करने के लिए नियमित रुप से अजवाइन का पानी पीना चाहिए। इससे पेट का फैट कम करने में मदद मिलेगी। अजवाइन का पानी बनाने के लिए एक गिलास पानी में एक बड़ा चम्मच अजवाइन डालकर उबाल लें। अब इस पानी को गुनगुना पिएं। आप पूरे दिन भी इस तरह पानी पी सकती हैं। अगर पूरे दिन नहीं पीना तो सुबह खाली पेट इसे जरुर पिएं। इससे आपको गैस भी नहीं बनेगी।

PunjabKesari

ग्रीन टी

प्रेगनेंसी के बाद वजन कम करने के लिए आप ग्रीन टी भी पी सकते हैं। एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर ग्रीन टी आपके वजन को कम करने में मदद करेगी। इसे आप कभी भी पी सकते हैं। आप चाहें तो अपनी दूध वाली चाय को ग्रीन टी से रिप्लेस कर लें। इससे वजन तेजी से कम होगा और स्किन भी ग्लो करने लगेगी। 

PunjabKesari

बादाम और मुनक्के

नॉर्मल डिलीवरी के बाद आप बादाम और मुनक्के भी खा सकते हैं। इससे आपका वजन कम होगा और शरीर को भी फायदा मिलेगा। 10 मुनक्के के बीज निकालकर और 10 बादाम को अच्छी तरह पीसकर पाउडर बना लें। इसे गुनगुने दूध में मिलाकर पीएं।

दालचीनी और लौंग

पेट की चर्बी घटाने के लिए आप दालचीनी और लौंग भी खा सकती हैं। बच्चा होने के बाद ये दोनों चीजें आपके स्वास्ठय को भी फायदा देंगी।इसके इस्तेमाल के लिए एक गिलास पानी में 2 से 3 लौंग डालें और दालचीनी का एक टुकड़ा डालकर उबाल लें। अब इस पानी को छानकर गुनगुना पिएं। आप इसे किसी जार में भरकर पूरे दिन भी पी सकते हैं।

PunjabKesari

जायफल वाला दूध

वजन कम करने के लिए आप रात को सोने से पहले जायफल वाला दूध भी पी सकती हैं। इसके लिए आप 1 कप दूध में 1 चौथाई चम्मच जायफल पाउडर डालकर मिला लें। अब इस गुनगुने पानी को पीएं। इससे आपका वजन कम करने में मदद मिलेगी।

Related News