26 APRFRIDAY2024 1:33:09 PM
Nari

जीवन में चाहिए तरक्की तो घर में लगाएं ये 5 पौधे!

  • Edited By Nisha thakur,
  • Updated: 12 Jul, 2018 12:21 PM
जीवन में चाहिए तरक्की तो घर में लगाएं ये 5 पौधे!

घर में लगे रंग-बिरंगे पौधे देखने में बहुत अच्छे लगते हैं। फूल-पौधो को देखकर उदास मन भी खुश और शांत हो जाता है। मगर क्या आप जानते हैं कि वास्तु के अनुसार घर में लगे कुछ पौधे परिवार के लोगों को उन्नति और तरक्की देने का काम करते हैं। आज हम आपको उन्हीं पेड़ों के बारे में बताएंगे जो वास्तु के अनुसार शुभ माने जाते हैं। तो अाइए जानतें हैं कि कौन सा पेड़ लगाना अच्छा होता है।


1. जिंदगी में तरक्की चाहिए तो घर के आस-पास नारियल का पेड़ लगाएं। इस पेड़ को लगाने से जिंदगी में आ रही रूकावट दूर हो जाती है। इसके साथ ही मान-सम्मान में बढ़ौतरी भी होती है। 

PunjabKesari

2. केले का पौधा हिंदू धर्म में बहुत पवित्र माना जाता है। इसको घर में लगाने से रूके हुए काम बनने लगते हैं। केले के पौधो को इशान कोण में लगाना सबसे ज्यादा अच्छा माना जाता है। केले के पेड़ की छांव में बैठकर पढ़ने से मन पढ़ाई में लगने लगता है। इसके साथ ही जीवन में तरक्की भी मिलती है। 

 

3. घर में बांस का पौधा लगाने से वातावरण शुद्ध रहता है। इस पौधे को घर में लगाने से नैगेटिव एनर्जी दूर रहती है। यह पौधा सुख-समृद्धि और सफलता दिलाने वाला भी माना जाता है। 

 

4. नीम का पेड़ लगाने से घर में पॉजीटिव एनर्जी का वास होता है। आमतौर पर लोग इस पेड़ को लगाना अच्छा नहीं समझते। मगर नीम का पेड़ पॉजिटिव एनर्जी के साथ घर के वातावरण को शांत रखता है।

 

PunjabKesari
5. अांवला के पेड़ को उत्तर दिशा और पूर्व दिशा में परिवार के लोगों के लिए अच्छा रहता है। इस दिशा में लगाने से परिवार के सारे दुख दूर होते हैं। घर में शांति रखने के साथ यह आंवले का पेड़ परिवार के लोगों की तरक्की में भी सहायता करता है। 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News