25 APRTHURSDAY2024 7:24:31 PM
Nari

कंप्‍यूटर पर काम करके थक जाएं आंखे तो अपनाएं ये नुस्खे, जल्द मिलेगा आराम

  • Edited By neetu,
  • Updated: 31 Jan, 2022 03:06 PM
कंप्‍यूटर पर काम करके थक जाएं आंखे तो अपनाएं ये नुस्खे, जल्द मिलेगा आराम

कोरोना के कारण देशभर की कई कंपनियों ने फिर से वर्क फ्रॉम होम कर दिया है। मगर इस दौरान लगातार कई घंटों तक कंप्यूटर स्क्रीन के सामने बैठकर काम करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा कई लोगों को बार फोन इस्तेमाल करने की भी बहुत आदत होती हैं। इसके कारण आंखों में दर्द, जलन, थकान आदि की समस्याएं होने लगती है। ऐसे में इन सबसे बचने के लिए आंखों को आराम की जरूरत पड़ती है। आंखों की थकान दूर करने के लिए आप कुछ देसी व कारगर उपाय अपना सकती हैं। चलिए जानते हैं इसके बारे में...

ठंडे पानी से आंखें धोएं

अगर आपको आंखों में थकान महसूस हो तो तुरंत ठंडे पानी से आंखें धोएं। इससे आपकी आंखों को ठंडक का एहसास होगा। इसके साथ ही आंखों की थकावट दूर होने में मदद मिलेगी।

PunjabKesari

आलू आएगा काम

इसके लिए कच्चा आलू का टुकड़ा काटकर बंद आंखों पर करीब 20 मिनट तक रखें। इससे आपकी थकान दूर होने के साथ आंखों को ठंडक मिलेगी। इसके साथ ही आंखों के आसपास काले घेरे की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा।

टी बैग्स भी कारगर

आंखों की थकान दूर करने व आराम का एहसास पाने के लिए आप टी बैग्स यूज कर सकती हैं। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट व एंटी-एजिंग गुण आंखों की सूजन, दर्द, थकान आदि दूर करने में मदद करते हैं। इसके लिए इस्तेमाल किए टी बैग्स को बंद आंखों पर 10 मिनट तक रखें।

PunjabKesari

खीरे से दूर होगी आंखों की थकान

आप आलू की जगह खीरे से भी आंखों की थकान दूर कर सकती हैं। खीरे में मौजूद डी-टॉक्सिफाइंग और डायूरेटिक प्रोपर्टीज थकान कम करने में मदद करता है। इसके लिए खीरे को स्लाइस में काटकर बंद आंखों पर 15-20 मिनट तक रखें। इससे आपको आंखों की थकान से आराम मिलेगा। इसके साथ ही आंखों पर ठंडक का एहसास होने से फ्रेश महसूस होगा।

नोट- ये सभी आम जानकारी पर आधारित नुस्खे हैं। 2-3 दिनों तक इन उपायों को अपनाने से आपको फर्क महसूस हो सकता है। अगर आपको फर्क महसूस ना हो तो किसी डॉक्टर से संपर्क करना ना भूलें।

pc: freepik

Related News