12 APRSUNDAY2026 6:06:56 PM
Nari

होठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

  • Updated: 13 Oct, 2016 01:04 PM
होठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

काले होंठ : बदलते मौसम के साथ कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। एेसे में कई लोगों के लिप्स खराब होने शुरू हो जाते हैं और लिप्स का रंग काला होने लगता है। होठों का कालापन दूर करने के लिए हम कई लिप बाम यूज करते हैं लेकिन फिर भी कोई फर्क नहीं पड़ता। अगर आप इस परेशानी से गुजर रहे है तो हम आपके लिए कुछ घरेलू उपाय लेकर आए है जिन्हें अपनाकर आप गुलाबी होठ पा सकते है। 



1. मलाई और हल्दी

मलाई में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर होठों पर लगाएं। इससे होठों का कालापन दूर होगा और होठ मुलायम होंगे। 



2. शहद

होठों का कालापन दूर करने के लिए शहद का इस्तेमाल करें। थोड़ा सा शहद अपनी उंगली में लेकर धीरे-धीरे होठों पर मलें। एेसा कुछ दिन करें। 



3. नींबू

नींबू त्वचा की खूबसूरती को बढ़ाता है। नींबू के रस को सुबह-शाम होठों पर रगड़ें। इससे होठों का कालापन दूर होगा।



4. केसर और कच्चा दूध

कच्चे दूध में पीसा हुआ केसर मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को होठों पर मले। इससे आपके होठ पहले से भी ज्यादा खूबसूरत होंगे। 



5. ऑलिव ऑइल और वैसलीन

ऑलिव ऑइल में वैसलीन मिलाकर दिन में 3-4 बार होठों पर लगाएं। इससे फटे होठों से राहत मिलेगी। इससे होठ गुलाबी होंगे।

 

 


 

Related News